पांच दिनों से मौत से जंग लड़ रहे एसपी सुरेंद्र दास ने रविवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। एसपी की मौत के बाद पुलिस महकमे में ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
2 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास मृत घोषित
हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। यहां पुलिस विभाग के आलाधिकारी एसपी का हालचाल लेने जाते रहे।
सुरेंद्र बलिया भरौली के निवासी थे। 2014 बैच के आईपीएस थे। 3 अगस्त को ही वह कानपुर एसपी पूर्वी बने थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। पुलिस विभाग में उनकी अच्छी छवि थी।
पारिवारिक कलह के चलते उठाया ये कदम
3 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
सुरेंद्र की शादी सर्वोदय नगर स्थित ईएसआई निदेशालय में मेडिकल ऑफीसर डॉ. रावेंद्र सिंह की बेटी डॉ. रवीना से 9 अप्रैल 2017 को घर वालों की रजामंदी से (अरेंज मैरिज) हुई थी। शादी समारोह लखनऊ में हुआ था। डॉ. रवीना का परिवार कानपुर में ही रहता है। डॉ. रवीना ने मेडिकल कॉलेज कानपुर से एनाटॉमी विभाग से एमएस किया है।
एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। कलह किस बात की और किसे लेकर थी, इसकी छानबीन की जा रही है।
पत्नी ने घर में कराईं थीं उल्टियां
4 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट के साथ फोरेंसिक टीम ने एसपी पूर्वी के आवास की जांच की। टीम ने उनके बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ने एसपी के बेडरूम को सील कर दिया था। एक्सपर्ट का मानना है कि एसपी पूर्वी की पत्नी रवीना खुद भी डॉक्टर हैं। पति के जहर खाने का पता चला तो उन्होंने असर कम करने के इरादे से पति को कई उल्टियां भी कराई थीं। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले गईं। पुलिस ने अघोषित तरीकेसे आवास को अपनी निगरानी में ले लिया था। वहां पुलिसकर्मी तैनात हैं।
आईपीएस सुरेंद्र का लेटर मिला, होगी फोरेंसिक जांच
आईपीएस सुरेंद्र कुमार का लिखा एक पत्र मिला है। इस बात की पुष्टि एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने की है। एसपी के मुताबिक पत्र में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। सात लाइन के लिखे पत्र में रवीना आई लव यू भी लिखा है। पत्र में और बातें लिखी हैं, जिसे पुलिस अफसर मीडिया शेयर नहीं कर रहे हैं। एडीजी ने इतना जरूर कहा है कि आईपीएस सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है।