फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temple will be decorated in Raniya, Sankirtan will be accompanied by flower shower

Kanpur News: रनियां में मंदिर की होगी सजावट, पुष्प वर्षा संग होगा संकीर्तन

Mon, 15 Jan 2024 03:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Temple will be decorated in Raniya, Sankirtan will be accompanied by flower shower
रनियां। कई शताब्दियों के बाद अयोध्या में 22 जनवरी को राम दरबार में रामलला विराजेंगे। इसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। रनियां के चिटिकपुर में हनुमान मंदिर में विशेष सजावट की तैयारी है। इसके साथ राम धुन बजेगी और पुष्प वर्षा संग संकीर्तन होगा।
विज्ञापन

अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रनियां व आसपास के गांवों के मंदिरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी है। मंदिरों में संकीर्तन, राम नाम जप, गाजेबाजे के साथ विशाल यात्रा निकाली जाएगी। बैडबाजे, भांगड़ा, बग्गी, आतिशबाजी आदि के लिए आयोजकों ने बुकिंग पूरी कर ली है। अभिषेक सिंह ने बताया कि सहयोगियों ने रूपरेखा तय की है। 21 जनवरी डीजे संग भगवान राम की विशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में राम दरबार की झांकियां रहेगी। गलियों में पुष्प वर्षा होगी। 22 जनवरी को चिटिकपुर से शेरपुर मार्ग पर प्रसाद वितरण, सुंदरकांड का पाठ और भगवान राम का राजतिलक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

---
फोटो- 7 धुन्नू सिंह ।संवाद
फोटो- 9 भानू सचान। संवाद
चुपके से घरों में पहुंचाते थे रामज्योति, अब रामलला के आने पर बेहद खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरवनखेड़ा। रामजन्म भूमि आंदोलन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की थी। चुपके से रामनाम की ज्योति घरों में पहुंचाई जाती थी। अब अयोध्या में टेंट से निकल कर रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होंगे तो बीते दिनों की यादें खुशी दे रही हैं। रामभक्तों ने लिए यह बेहद भावुक कर देने वाला पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1992 में फूलबाग में हिंदू सम्मेलन हुआ था। जबकि चलो अयोध्या मुहिम में भी सरवनखेड़ा के लोगों की खास भागीदारी रही। गजनेर के चार रामभक्त 18 दिन तक फतेहगढ़ जेल में रहना पड़ा। अब 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित है। फूलबाग के हिंदू सम्मेेलन में 11 ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर 500 लोग गए थे।
----
गोपनीय जगह रखी थी राम ज्योति

गजनेर कस्बा निवासी धुन्नु सिंह ने बताया कि राम ज्योति को उन्होंने साथियों डॉ. जेएम लाल, टाटा सिंह, सुरेश गुप्ता के सहयोग से गोपनीय जगह पर रखवाया थ। राम ज्योति पर प्रतिबंध के बावजूद इसे गांव गांव ले जाकर लोगों के घरों में अखंड ज्योति जलाने का काम किया। इसकी भनक पुलिस को लगी तो उन्हें व साथियों को घर से गिरफ्तार कर लिया। गया। चारों लोगों को 18 दिन फतेहगढ़ जेल में रहना पड़ा।


गिरफ्तारी का न तब मलाल था न अब है
हरचंदापुर गांव निवासी भानु सचान कहते हैं कि कार सेवा के दौरान क्षेत्र के करीब 122 लोगों ने गिरफ्तारी दी थी। इन्हें मंडी समिति की अस्थायी जेल में करीब 13 दिन रखा गया था। मंडी समिति में उनके साथ अर्जुन, राम आसरे, उदय पाल सिंह ने अनशन भी किया था। राम के काज के लिए गिरफ्तारी का न पहले मलाल था न अब है। राम लला टेंट से निकल कर भव्य दिव्य मंदिर में आएंगे तो सपना साकार होगा। यह पल बेहद उत्साहित करने वाला है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed