{"_id":"6311df25378de155646ac917","slug":"temple-priest-murdered-with-an-axe-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में पुजारी की हत्या: मंदिर में कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा, खून से लथपथ मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में पुजारी की हत्या: मंदिर में कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा, खून से लथपथ मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों का
Fri, 02 Sep 2022 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 02 Sep 2022 04:19 PM IST
सार
ठठिया थाना क्षेत्र के करसहा गांव में पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के करसहा गांव में प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर बदमाशों ने हत्या कर दी। दोपहर को पहुंचे लोगों ने कमरे के अंदर खून से लथपथ शव देखा। इसकी खबर लगते ही आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
करसहा गांव में प्राचीन शिव मंदिर में करीब 30 सालों से नंद गिरी (65) पुजारी थे। मंदिर परिसर में ही बने कमरे में वह सोते थे। गुरुवार की रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। दोपहर करीब 12 बजे जब कुछ ग्रामीण मंदिर पहुंचे। नंद गिरी के न मिलने पर उनके कमरे में जब देखा, तो खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए। वहीं पुजारी की हत्या से भक्तों और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारा स्पष्ट नहीं हैं। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन