{"_id":"570805f54f1c1b4672c812c1","slug":"temple-noinse-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजा माता का जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजा माता का जयकारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
जूही बारादेवी मंदिर में दर्शन को लगी लाइन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में दिन भर माता का जयकारा गूंजा। देवी तपेश्वरी मंदिर पटकापुर, बुद्धा देवी मंदिर हटिया, काली देवी बंगाली मोहाल, वैभव लक्ष्मी मंदिर बिरहाना रोड, काली देवी मंदिर धनकुट्टी और काली मठिया मंदिर शास्त्री नगर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भारी लाइन लगी थी। तपेश्वरी में महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग बेरीकेडिंग में लाइन लगवाई गई। पुलिस माइक से अपील करती रही कि महिलाएं मंदिर में जेवर पहन कर न आएं।
उधर, महिलाएं हाथ में फूलों की डलिया लेकर नंगे पांव भीड़ में लाइन लगी रहीं। भक्ति के आगे किसी को तेज धूप की भी परवाह नहीं रही। भक्तों ने मंदिर में ज्योति दर्शन कर मां के दर्शन किए और नारियल की भेंट चढ़ा कर दीप जलाया। भक्तों ने देवी शैलपुत्री की आराधना की और देवी को लौंग-कपूर चढ़ा कर मन्नत भी मांगी। नवरात्र के अवसर पर अशोक नगर मंदिर में सुंदर झांकी सजाई गई। शनिवार को देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होगी।
महंगा बिका फल, नारियल
नवरात्र होने से मंदिरों के बाहर हफ्ते भर पहले 15 से 20 रुपये वाला नारियल शुक्रवार को 25 से 35 रुपये में बिका। मार्केट में फल भी पिछले हफ्ते के मुकाबले 5 से 20 रुपये महंगे बिके। इसमें केला 20 के बजाय 40 रुपये दर्जन, सेब 90-100 के बजाय 120 से 150, अंगूर 50 के बजाय 70-80 रुपये प्रति किलो बिका। उधर, माता की चुनरी, जयपुरी, जॉरजट और कॉटन व खादी के लहंगे डिजाइनर सेट साइज के अनुसार 100 रुपये से पांच हजार रुपये तक रहे। पीरोड और शिवाला में इसकी कई दुकानें सजी हैं। लहंगों में ओम, स्वस्तिक, कढ़ाई, सीसा वर्क और इब्राइडरी की वैराइटी हैं। मंदिरों के आस पास फूल भी महंगा बिका।