फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temperature dropped due to drizzle along with storm, humidity made people miserable in the afternoon

Kanpur News: आंधी संग बूंदाबांदी से तापमान गिरा, दोपहर में उमस ने बेहाल किया

Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle along with storm, humidity made people miserable in the afternoon
कानपुर देहात। मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। शनिवार सुबह आंधी संग बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दोपहर में उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

तेज धूप निकलने से शुक्रवार को गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। तेज गति से चली हवा लू बन गई थी। इधर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात आंधी संग बारिश हुई। शनिवार सुबह जिले में भी आंधी संग बूंदाबांदी हुई तो मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान का पारा शुक्रवार की तुलना में 4.7 डिग्री लुढ़क कर 38.7 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। इससे रात गर्म रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बादल छाए रहे तो मौसम खुशगवार रहा। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकली। बीच-बीच में बादल छाने से चिलचिलाती धूप ने राहगीरों को परेशान किया। उमस रही तो लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शरीर में चिपचिपाहट के चलते पंखे व कूलर की हवा में भी लोगों को राहत नहीं मिली। इधर कुछ जगह हल्की बारिश होने से जायद में मूंग व उर्द की फसल को फायदा हुआ है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी पांच दिन तेज धूप संग हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ लू चलेगी। वहीं उमस भरी गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed