फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tejas Express stood for six minutes due to cattle collision

तेजस एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, छह मिनट खड़ी रही

Tue, 17 Dec 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tejas Express stood for six minutes due to cattle collision
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास अप की तेजस एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकरा गया। इस कारण ट्रेन छह मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लखनऊ से नई दिल्ली जा रही अप की तेजस एक्सप्रेस अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। तभी उसके इंजन से मवेशी टकरा गया। इंजन से तेज आवाज सुनकर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को अंबियापुर स्टेशन के होम सिग्नल के पास सुबह 08:18 बजे रोक लिया। लोको पायलट ने इंजन का निरीक्षण किया। सब कुछ दुरुस्त मिलने पर ट्रेन को 08:24 बजे रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक अंबियापुर महेंद्र बाबू ने बताया कि मवेशी टकराने के कारण होम सिग्नल के पास तेजस एक्सप्रेस छह मिनट तक खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed