फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tejas arrived six and a half hours late, Shatabdi arrived three hours late at Central

Kanpur News: तेजस साढ़े छह, शताब्दी तीन घंटे देर से सेंट्रल आईं

Tue, 05 Aug 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tejas arrived six and a half hours late, Shatabdi arrived three hours late at Central
कानपुर। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर सोमवार दोपहर दो से शाम छह बजे तक अप व डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया गया। इसका असर कानपुर सेंट्रल से आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा। झांसी रूट की ट्रेनों को गोविंदपुरी, भीमसेन व पामा स्टेशनों के यार्ड पर रोकना पड़ा। शताब्दी सहित चार ट्रेनों को लखनऊ-बालामऊ-उन्नाव के रास्ते कानपुर लाए जाने के कारण सेंट्रल पहुंचने में तीन घंटे देर हुई। तेजस एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देर से आई।
विज्ञापन

लखनऊ रूट पर जैतीपुर में नान इंटरलॉकिंग और ट्रैक उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए सोमवार को चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस वजह से लखनऊ इंटरसिटी सहित 69 ट्रेनें एक से सात घंटे तक लेट रहीं और सेंट्रल स्टेशन पर देरी से पहुंची। लखनऊ रूट पर ट्रेन संचालन बाधित होने से चौतरफा रूटों पर ट्रेन संचालन बाधित हो गया। इस वजह से करीब 2212 यात्रियों ने टिकट लौटाए। सुबह से शाम तक प्लेटफार्मों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर- 82501 लखनऊ-नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस 6.30 घंटे, 12180 आगरा- लखनऊ इंटरसिटी 6:30 घंटे, 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी साढ़े तीन घंटे, 05060 उधना रक्सौल स्पेशल 9 घंटे, 02570 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 7 घंटे, 12594 भोपाल- लखनऊ चारबाग एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत ढाई घंटे, 19410 साबरमती एक्सप्रेस 5:30 घंटे, 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल 4 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। इसके चलते दिन में 10 बजे सेंट्रल स्टेशन और पावर केबिन के बीच का ट्रैक जलमग्न हो गया। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने 12 पंप चलवाकर निकासी शुरू कराई। ट्रेनों को कॉशन देकर चलवाया गया। दोपहर बाद से संचालन सुचारू हो सका। इसके अलावा बारिश से सीपीसी मालगोदाम परिसर तालाब बन गया। अनलोडिंग का कार्य बाधित रहने के कारण शेड में माल डंप रहा।
सिटी और कैंट साइड की सड़कों व सर्कुलेटिंग एरिया में जलभराव का फायदा ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने उठाया। चालकों ने घंटाघर से पोर्टिको तक पहुंचाने के नाम पर 50-50 रुपये लिए। जीटी रोड से एक नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए ई-रिक्शा चालकों ने 100 रुपये तक लिए। ट्रेन पकड़ने की मजबूरी में यात्रियों को मुंहमांगा किराया देना पड़ा।

झकरकटी बस अड्डा परिसर भी बारिश के पानी से लबालब हो गया। सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक सवारी न होने से केवल छह बसें ही रवाना हुईं। सामान्य दिनों में इस अवधि में करीब 200 बसों का संचालन होता है। दिनभर में सिर्फ पांच हजार यात्री ही बसों से गए जबकि इस अवधि में 15 हजार तक यात्री जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed