फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager's body was found inside a sack in the field in Kannauj, the dogs were mutilated by pecking

Kannauj: खेत में बोरे के अंदर मिला किशोरी का शव, कुत्तों ने नोंच कर किया क्षत-विक्षत, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 05 Aug 2022 08:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Aug 2022 08:34 PM IST
सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की का शव बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि कुत्तों के नोंचने से शव क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 

विज्ञापन
Teenager's body was found inside a sack in the field in Kannauj, the dogs were mutilated by pecking
घटनास्थल पर शव देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तिर्वा क्षेत्र के बिधईपूर्वा गांव के पास खेत में बोरे के अंदर किशोरी का शव मिला। पुलिस टीमों ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। करीब पांच से सात दिन से 15 वर्षीय किशोरी के शव पड़े होने की आशंका जताई गई है। कुत्तों के नोंचने से शव क्षत-विक्षत हो गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के बिधईपुर्वा गांव में एक खेत में बोरे के अंदर किशोरी के शव को ग्रामीणों देखा। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इससे मौके पर फील्ड यूनिट के साथ पहुंची डॉग स्क्वॉड ने छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि करीब 15 से 17 वर्षीय किशोरी का शव बोरे के अंदर खेत में मिला है। किशोरी नीले रंग का सूट और सफेद क्रीम रंग का सलवार पहने हुए है। पांच से सात दिन पुरानी लाश है। कुत्तों के नोंचने से शव क्षत-विक्षत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। आसपास के थानों से किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed