{"_id":"5e8ff14e8ebc3e78ae1ffa81","slug":"teenager-murdered-after-kidnapping-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Fri, 10 Apr 2020 09:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी का शव गांव के ही बगल में गेहूं के खेत में गुरुवार देर रात एक बजे पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी 8 अप्रैल की रात को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन लोकलाज के डर से मामले को दबाए थे। अचानक गांव के ही संदिग्ध आरोपी के गुरुवार रात दिखाई देने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा। संदिग्ध आरोपी अजय ने शव को बरामद कराया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ हत्या, शव छिपाने, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे। थानेदार नागेंद्र नागर ने बताया थाने में लापता होने की कोई सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।