फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager commits suicide in Hardoi, body found hanging on a mango tree, family said  daughter was mentally ill

हरदोई में किशोरी ने की आत्महत्या: आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजन बोले- मानसिक बीमार थी बेटी

Wed, 16 Aug 2023 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

Hardoi Crime: पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Teenager commits suicide in Hardoi, body found hanging on a mango tree, family said  daughter was mentally ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।  सुबह उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम कसियापुर निवासी संध्या (14) पुत्री हरिकिशन का शव सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर दुप्पटे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मृतका बीती शाम घर से कहीं चली गई थी। देर शाम वापस नहीं आने पर पिता हरिकिशन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता हरिकिशन ने बताया वह मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थी। आज सुबह बेटी का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं लगाया है कोई आरोप
ग्रामीणों की सूचना पर बदहवास परिजन घटनास्थल पहुंचे। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed