{"_id":"6545425ee18cb24c69088d84","slug":"teenager-attacked-with-knives-in-oil-factory-looted-cash-and-jewelery-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4886-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेल कारखाना में किशोर पर चाकुओं से हमला, नकदी व आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेल कारखाना में किशोर पर चाकुओं से हमला, नकदी व आभूषण लूटे
Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्बा के रहीम नगर स्थित तेल कारखाने में ग्राहक बनकर पहुंचे लुटेरे ने कारोबारी के नाबालिग बेटे पर चाकुओं से हमला कर गुल्लक में रखी 40 हजार की नकदी लूट ली। हमले में घायल ने किसी तरह से बाहर निकल शोर मचाया। इस पर हमलावर लुटेरा मौके पर साइकिल छोड़ कर भाग निकला। दिन दहाड़े हुए लूट से व्यापारियों में रोष रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन कर घायल को अस्पताल भेजा। एसपी ने लुटेरे की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं।
बिसधन रोड के रहीम नगर में सुभाष चंद्र गुप्ता तेल कारखाना है। सुभाष ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह तेल की सप्लाई देने बिल्हौर गए थे। कारखाना में उनका बीएससी में पढ़ने वाला बेटे सुधांशु (17) को गद्दी पर बैठा कर गया था। दोपहर में एक युवक बेटे के पास ग्राहक बनकर पहुंचा। बेटा कुछ समझ पाता उसने चाकू से कई वार कर बेटे को घायल कर दिया। वहीं घायल सुधांशू ने बताया कि युवक साइकिल से आया था। अंदर आने पर उसने तेल का भाव लिया और कुछ देर खड़ा रहा। वह भी अपने काम में व्यस्त हो गया। इसके बाद वह बाहर खड़ी साइकिल के पास गया, वहां से एक बोरी लेकर आया। बताया कि उसने बोरी में ईंट भर रखी थी, पहले सिर पर उसी से वार किया। जब वह गद्दी पर गिर पड़ा तो उसने चाकू निकाल कई वार कर दिए। जिससे बचाव करने में हाथ की उंगलियां जख्मी हो गईं। वह बचाव कर पीछे हटा तभी लुटेरा गुल्लक उठाकर भाग निकला। किसी तरह उसने अंदर जाकर जान बचाई और मां ममता को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बुलाई। लूट की सूचना पर रसूलाबाद सीओ तनु उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल को सीएचसी इलाज के लिए लाया गया। पुलिस को सुधांशू ने बताया कि उसकी गुल्लक में 40 हजार रुपये, उसके कुछ आभूषण व बैंक के प्रपत्र रखे हुए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। मौके पर फील्ड यूनिट व डाॅग स्क्वायड को बुलवाकर जांच कराई गई। आरोपी की साइकिल सूंघने के बाद कुत्ता पास स्थित धर्मकाटा की ओर गया। इसके बाद लौट आया। सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।