{"_id":"589f5e124f1c1bb51f378254","slug":"teenage-girls-trapped-in-love-khajuraho","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसाकर किशोरियों को बेचने के मामले में एक और दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमजाल में फंसाकर किशोरियों को बेचने के मामले में एक और दबोचा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 09:05 PM IST
सार
-तलाश में दोनों बालिकाओं के पिता संग पुलिस खजवा रवाना
-छतरपुर में किशोरियों के होने की आशंका
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करतल युवक ने दो किशोरियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर खजुराहो में बेंचने के मामले में पुलिस ने एक युवक को और गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सुरागरसी के आधार पर छतरपुर में छापेमारी की। थानाध्यक्ष का दावा है कि 24 घंटे में किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।
नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शनिवार को पुलिस को नाबालिग पुत्र व उसकी सहेली को जमुवारा गांव के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक इमरान पुत्र रमजान को दबोच लिया। इमरान ने किशोरियों को खजुराहो के राजनगर में बेचने की जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष ने करतल चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर राजनगर भेजा था। यहां किशोरियों का तो कोई सुराग नहीं लगा, पर इस मामले में लिप्त दूसरा आरोपी युवक पकड़ा गया। वह छतरपुर जिले के खजुवा गांव निवासी सुरेश रैकवार बताया गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने बताया कि दूसरी टीम खजवा (छतरपुर) भेजी गई है। किशोरियों को 24 घंटे के अंदर बरामद किया जाएगा। टीम के साथ दोनों किशोरियों के पिता को भी भेजा है ताकि वह शिनाख्त कर सकें।