फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teen dies after falling into a water-filled pit while playing

Kanpur News: खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत

Mon, 23 Jun 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after falling into a water-filled pit while playing
रनियां। थाना के किसरवल में रविवार दोपहर को खेलने के दौरान एक किशोर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। साथियों के शोर मचाने पर पास के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों ने किशोर को गड्ढे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी अनिल गुप्ता रनियां में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक पशु आहार फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब उनका छोटा बेटा कृष्णवेंद्र दोस्तों संग खेलते हुए किसरवल स्थित खेतों की ओर चला गया। वहां खेलने के दौरान पैर फिसल जाने से कृष्णवेंद्र (15) पानी भरे गड्ढे में गिर गया। साथी बच्चाें के शोर मचाने पर पास के मकान में काम कर रहे मजदूरों ने उसे गड्ढे से निकाल कर सीएचसी अकबरपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी मृतक के मामा सुनील गुप्ता ने बताया कि बहन कल्पना की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। रविवार सुबह बहनोई अनिल भांजे हर्षित व कृष्णवेंद्र को घर पर छोड़ फैक्टरी में काम करने गए थे। दोपहर में हर्षित के काम से बाहर जाने पर कृष्णवेंद्र बच्चों के साथ खेलने निकल गया था। रनियां थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में परिजन की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed