फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teen accused transgenders of changing gender said operation done by giving injection to make him unconscious

Etawah: किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, बोला- बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कराया ऑपरेशन

Sun, 15 Dec 2024 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:55 PM IST
सार

Etawah News: जिले में एक युवक ने किन्नरों पर लिंग परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शनिवार को माता-पिता इकलौते पुत्र को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन
Teen accused transgenders of changing gender said operation done by giving injection to make him unconscious
किन्नर (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में मैनपुरी के रहने वाले एक किशोर ने शहर के तीन लोगों पर लिंग परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है। मैनपुरी के थाना करहल के रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि घर की जिम्मेदारी के कारण वह देवी जागरण व अन्य कार्यक्रमों में डांस करता था। करीब छह माह पहले शहर के एक युवक से मिला।

विज्ञापन

उसने दो किन्नरों को अपना गुरु बताया और उनसे मिलवाया। आरोप है कि तीनों ने रक्षाबंधन त्योहार के आसपास शहर के नौरंगाबाद चौकी के पीछे पथवरिया मोहल्ले में लाकर उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया और बेवर ले जाकर लिंग परिवर्तन करा दिया। जब होश आया तो लिंग परिवर्तन हो चुका था। लिंग परिवर्तन सही से न होने पर किशोर की हालत बिगड़ी तो तीन दिन पहले किसी तरह अपने घर जा पहुंचा।

विज्ञापन

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
यहां उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को माता-पिता इकलौते पुत्र को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि किन्नर उन्हें फोन कर धमकी भी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनियां ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed