फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Techkriti Fest: Sonu Nigam took IITians from old to new era through his songs

टेककृति फेस्ट: गीतों से आईआईटियंस को पुराने से नए दौर तक ले गए सोनू निगम

Mon, 31 Mar 2025 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Mar 2025 12:07 AM IST
सार

टेककृति फेस्ट: आईआईटी में चल रहे चार दिवसीय टेककृति का समापन हुआ। सोनू निगम ने नए और पुराने गीतों से समां बांधा।

विज्ञापन
Techkriti Fest: Sonu Nigam took IITians from old to new era through his songs
सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनू निगम की आवाज और आईआईटी कानपुर के छात्रों का जोश... दोनों ने मिलकर टेककृति के समापन की शाम को यादगार बना दिया। सोनू ने अपनी सुरीली आवाज से नए और पुराने गीतों का ऐसा समां बांधा जिसे सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। मैं शायर तो नहीं, दीवाना तेरा, चलते चलते मेरे ये गीत, मेरे सपनों की रानी गाकर छात्रों को पुराने दौर में ले गए। वहीं, एनिमल फिल्म का गाना पापा मेरी जान गाकर युवाओं को भावुक कर दिया।
विज्ञापन


आईआईटी में चार दिन से चल रहे टेककृति का समापन रविवार को हो गया। इस साल रक्षाकृति थीम पर आयोजित टेककृति में रक्षा प्रदर्शनी के साथ कई मॉकडि्रल भी हुईं। अंतिम दिन कार्यक्रम की थकान के बाद सोनू निगम के इवेंट के लिए युवा दोगुने जोश से तैयार दिखे। टेककृति के चौथे दिन कंटेंट क्रिएटर्स केशव साधना और संजय कथुरिया क्रिएटर्स कॉन्क्लेव में शामिल रहे। कॉलेज रोमांस में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले केशव साधना ने मनोरंजन उद्योग में अपनी यात्रा की कहानियों को साझा किया। संजय कथुरिया ने अपने अनूठे हास्य और अंतर्दृष्टि के साथ दर्शकों को व्यस्त रखा और मनोरंजन किया। विषय-वस्तु निर्माण, व्यक्तिगत अनुभव और उभरते डिजिटल स्पेस पर उनकी चर्चा प्रेरणादायक और आनंददायक थी।
विज्ञापन


कार रैली बनी आकर्षण का केंद्र
कार रैली और डि्रफ्ट शो में प्रिक्स कार रैली का आयोजन हुआ। रैली की शुरुआत स्वीमिंग पूल पार्किंग क्षेत्र से हुई, जिसमें मॉडीफाइड कारों, खेल वाहनों ने प्रतिभाग किया। रैली हॉल-1 बास्केटबॉल कोर्ट पर खत्म हुई। पेशेवर ड्रिफ्टर्स ने लुभावनी स्लाइड, सही कॉर्नरिंग और टायर-बर्निंग एक्शन के साथ कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed