Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teams of veterans from Lakhimpur, Prayagraj, Bareilly, Jhansi, and Lucknow won.

Kanpur News: लखीमपुर, प्रयागराज, बरेली, झांसी और लखनऊ वेटरंस की टीमें जीतीं

Thu, 19 Nov 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teams of veterans from Lakhimpur, Prayagraj, Bareilly, Jhansi, and Lucknow won.
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैंपियनशिप में पांच मुकाबले खेले गए। इनमें लखीमपुर, प्रयागराज, बरेली, झांसी और लखनऊ की टीमों ने जीत दर्ज की। झांसी ने 102 रन से सबसे बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन


सहारनपुर मैदान पर लखीमपुर वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन ने आठ विकेट पर 129 रन बनाए। गौरव कपूर ने 49 और नीरज शुक्ला ने 33 रन बनाए। सहारनपुर की टीम पांच विकेट पर 128 रन ही बना सकी। लखीमपुर ने एक रन से मैच जीता। केपी कॉलेज मैदान, प्रयागराज में मेजबान टीम ने संदीप यादव के 73 रनों की मदद से पांच विकेट पर 168 रन बनाए। सोनभद्र की टीम 158 रन पर सिमट गई। इलाहाबाद ने 10 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सहारनपुर में तीसरे मैच में वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 123 रन पर आउट हो गई। बरेली ने शादाब के 54 रनों की मदद से 15.3 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। जालौन में झांसी ने विवेक तिवारी (82) और सरफराज (64) की पारियों से पांच विकेट पर 238 रन बनाए। जालौन की टीम 136 रन ही बना सकी। झांसी ने 102 रन से जीत हासिल की। हरदोई में लखनऊ ने अब्दुल जमाली (60) और जीशान अजहर (43) की बदौलत छह विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में हरदोई की टीम सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी। लखनऊ ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed