फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team Announced for Equipped Powerlifting Championship

Kanpur News: इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए टीम घोषित

Thu, 30 Apr 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Team Announced for Equipped Powerlifting Championship
कानपुर। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कानपुर ने आगामी उत्तर प्रदेश राज्य इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप व सेलेक्शन ट्रायल के लिए टीम की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता दो से चार मई तक गोरखपुर में होगी जिसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा जो 23 से 28 जून तक हैदराबाद में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कानपुर संघ की ओर से घोषित छह सदस्यीय टीम में सब-जूनियर वर्ग में वीरेंद्र (59 किग्रा), देवांश और विराज शुक्ला (74 किग्रा) शामिल हैं। सीनियर वर्ग में अवि कश्यप (74 किग्रा) का चयन हुआ है। महिला वर्ग में सीनियर श्रेणी से प्राची ठाकुर (52 किग्रा) और मास्टर वर्ग में अश्विनी कुमार शुक्ला (83 किग्रा) को टीम में स्थान मिला।
विज्ञापन


टीम एक मई को कानपुर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। टीम के चयन पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, महासचिव संदीप निगम, कोषाध्यक्ष आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, रमन सचान, मो. शिबली, मोतीलाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed