फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher's statement recorded in minor rape case

Kanpur News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अध्यापक के दर्ज हुए बयान

Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teacher's statement recorded in minor rape case
कानपुर देहात। रूरा क्षेत्र में दो सप्ताह पहले नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में बुधवार को अभियोजन गवाह शिक्षक ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान अभियोजन गवाह ने पीड़िता के शिक्षा अभिलेख की प्रमाणित प्रति पेश की। वहीं बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की।
विज्ञापन


रूरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 25 सितंबर को वह घरेलू काम से बाहर और पत्नी खेतों में गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री अकेले थी। जब वह घर वापस आया तो घर पर पुत्री नहीं थी। उसने पुत्री को आवाज दी तो उसके चीखने की आवाज पड़ोस के घर से सुनाई दी। जिसपर वह तुरंत वहां गया तो उसकी पुत्री बदहवास हालत में मिली। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोसी सुनील ने उसे बहला फुसलाकर कर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही 24 घंटे में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला जज 13 पॉक्सो बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मामले में अभियोजन गवाह पीड़िता के स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार प्रमाणित अभिलेखों के साथ कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। जिससे बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजय शुक्ला ने जिरह पूरी कर ली है। अब कोर्ट सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

---------
बिकरू कांड के एक और आरोपी को मिला प्राधिकरण से अधिवक्ता
कानपुर देहात। बिकरू कांड मामले में जेल में बंद आरोपी उमाशंकर ने मुकदमें में पैरवी के लिए प्राधिकरण से अधिवक्ता की मांग की थी। जिसपर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चीफ डिफेंस काउंसिल संजय शुक्ला को आरोपी की पैरवी के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। वर्तमान में मामले में अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह हो रही है। मामले में जेल में बंद आरोपी उमाशंकर ने मुकदमे की पैरवी के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। प्राधिकरण की ओर से उसकी पैरवी के लिए प्राधिकरण से संबद्ध चीफ डिफेंस काउंसिल संजय शुक्ला को नियुक्त किया गया है। इसके पहले मामले में दो आरोपियों के के शर्मा व राहुल पाल को भी प्राधिकरण से अधिवक्ता मिल चुका है । अधिवक्ता संजय शुक्ला ने बताया कि अब आरोपी उमाशंकर की ओर से भी पैरवी करेंगे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed