फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers learnt the deep secrets of Physics at Shiksha Sopan Ashram

Kanpur News: शिक्षा सोपान आश्रम में शिक्षकों ने जाने भौतिक विज्ञान के गूढ़ रहस्य

Sat, 07 Jun 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers learnt the deep secrets of Physics at Shiksha Sopan Ashram
शिक्षा सोपान आश्रम में प्रोफेसर एचसी वर्मा से जानकारी लेते शिक्षक। - फोटो : संस्थान
कानपुर। शिक्षा सोपान आश्रम में चल रही शिक्षकों की कार्यशाला में दूसरे दिन प्रकाशिकी के प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रो. एचसी वर्मा की कक्षा में शिक्षकों ने भौतिक विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को जाना।
विज्ञापन


शिक्षकों ने प्रकाशिकी के प्रयोगों को स्वयं करके देखा। सरल तरीके से एक लेसर की सहायता से गिलास की स्लैब के अपवर्तनांक की गणना की। वहीं, घरेलू सामग्रियों से अन्य प्रयोग किए। इस दौरान प्रो. वर्मा के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र भी हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डाॅ. आरके अवस्थी ने विज्ञान के रोचक प्रयोग करके दिखाए। उन्होंने कहा कि विज्ञान के प्रयोगों से शिक्षक अपनी कक्षा में कई कठिन विषय को आसानी से पढ़ा सकते हैं। उन्होंने ध्वनि, प्रकाश और चुंबक से संबंधित प्रयोग करके दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम सत्र में कार्यक्रम का विस्तृत परिचय कराया गया। यहां अमित कुमार वाजपेयी, रंजीत कुमार, दिनेश सिंह, विनय मिश्रा, हेमन्त वर्मा, भारती, अश्वनी, अतुल, दीपू, हिमांशू, अनुभव, योगेश झा, अनुपमा जी, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed