फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher Used to do obscenity with a class three girl student, made pressure for wrong doing, BSA suspended

टीचर की शर्मनाक हरकत: कक्षा तीन की छात्रा से अश्लीलता, अवसाद में मासूम ने स्कूल जाना छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Mon, 24 Jul 2023 08:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 24 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

Hardoi Crime: खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर सोमवार को ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को रिपोर्ट दी। इसमें कहा गया है कि प्रधानाध्यापिका, विद्यालय के अन्य स्टाफ व अजीत चौरसिया ने खुद भी अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
Teacher Used to do obscenity with a class three girl student, made pressure for wrong doing, BSA suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में संडीला विकास खंड में स्कूल टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के द्वारा कक्षा तीन की छात्रा से अश्लील हरकतें करने का खुलासा हुआ है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कछौना और खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी की संयुक्त टीम गठित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, संडीला विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा ने अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

परिजनों से प्रधानाध्यापिका ने इसे लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि छात्रा बीमार रहती है। इसी दौरान परिजनों ने प्रधानाध्यापिका व अन्य जिम्मेदारों को बताया कि विद्यालय का सहायक अध्यापक अजीत कुमार चौरसिया छात्रा से अश्लील हरकतें करता रहा। इसके कारण छात्रा अवसाद में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने सौंपी जांच रिपोर्ट
साथ ही, स्कूल जाने से डरने लगी। पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी संडीला से रिपोर्ट मांगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर सोमवार को ही इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में घटना की पुष्टि हुई है।

जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजने की संस्तुति
कहा गया है कि प्रधानाध्यापिका, विद्यालय के अन्य स्टाफ व अजीत चौरसिया ने खुद भी अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार की है। ऐसे में प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजे जाने की संस्तुति की गई है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर अजीत चौरसिया को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed