फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teacher misdeed a minor student, used to make videos by taking off her clothes, was exploiting her for months

पापी टीचर की अपराध कथा: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, कपड़े उतरवाकर बनाता था वीडियो, महीनों से कर रहा था शोषण

Thu, 23 Nov 2023 05:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Nov 2023 05:30 AM IST
सार

Fatehpur News: सीओ ने बताया कि शिक्षक की तलाश में दबिश दी जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद महिला पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Teacher misdeed a minor student, used to make videos by taking off her clothes, was exploiting her for months
अध्यापक पर दुष्कर्म का मुकदमा, छात्रा मेडिकल को गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ गलत काम करने वाले शिक्षक के खिलाफ मंगलवार रात करीब 12 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। उधर, पुलिस शिक्षक की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा (14) को कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक पंकज सिंह हवस का शिकार बनाता रहा है। शिक्षक ने कई बार छात्रा के साथ कॉलेज और कोचिंग में घिनौनी हरकत की थी। शिक्षक की दहशत में छात्रा ने स्कूल, कोचिंग जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों को इस बात का पता लगा। मामले की पिता ने मंगलवार शाम थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मोहनपुर गांव निवासी शिक्षक पंकज सिंह के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, गाली गलौज और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ परशुराम त्रिपाठी को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षक की तलाश में दी जा रही है दबिश
सीओ ने बताया कि शिक्षक की तलाश में दबिश दी जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद महिला पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। गुरु और छात्र के रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक पिछले तीन माह से अपनी घृणित इच्छाओं की पूर्ति के लिए छात्रा का उत्पीड़न करता रहा है।

बेशर्म शिक्षक कपड़े उतराकर बनाता था वीडियो
कोचिंग में सारे बच्चों को छुट्टी के बाद घर जाने देता था। बहाने से छात्रा को रोक लेता था। वह छात्रा के कपड़े उतराकर वीडियो और फोटो बनाता था। वीडियो वायरल की धमकी देकर छात्रा से गंदा काम करता था। घटना का पता लगने पर छात्रा के पिता को भी धमकाया है।

सहमी छात्रा ने स्कूल-कोचिंग जाना छोड़ा
कक्षा 10वीं की छात्रा (14) का शिक्षक ने अश्लील वीडियो बना लिया था। शिक्षक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महीनों तक छात्रा का शोषण करता रहा। पुलिस छात्रा के बयान और परीक्षण के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

जबदस्ती उतरवाता था कपड़े
घटना से आहत छात्रा ने कुछ दिनों पहले स्कूल-कोचिंग जाना छोड़ दिया। कुछ गलत होने की आशंका पर परिजनों ने जब बेटी से पूछताछ की, तो उसने सारी आपबीती सुनाई। बताया कि कॉलेज का अध्यापक उसे कमरे में बंदकर जबदस्ती कपड़े उतराकर उसके वीडियो और फोटो बनाता था।

शिक्षक ने 50 हजार की मांग भी की थी
वायरल करने का भय दिखाकर आए दिन गंदा काम करता रहा। शिक्षक कोचिंग में भी उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था। पीड़ित पिता ने 16 नवंबर को अध्यापक से मिलकर विरोध किया, तो उसने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग भी की।

छात्रा के कोचिंग सेंटर का वीडियो वायरल
छात्रा के साथ अध्यापक के अश्लील हरकत करने का वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हो चुका है। कोचिंग से सारे बच्चों के जाने के बाद अकेली छात्रा के साथ अध्यापक अश्लील हरकत करते हुए दिख रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed