फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tea vendor Misdeed with six year old girl by luring her with biscuits

Fatehpur : हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
सार

Fatehpur News: मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 58 साल के पड़ोसी चाय दुकानदार ने वारदात की। ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
Tea vendor Misdeed with six year old girl by luring her with biscuits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिस्किट का लालच देकर छह साल की बच्ची के साथ 58 साल के चाय दुकानदार ने दुष्कर्म किया। परिवार ने शनिवार सुबह बच्ची की हालत बिगड़ी देखी तब घटना का पता चला। ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार प्रयागराज में रहता है। परिवार की छह साल की बच्ची प्रयागराज में एलकेजी की छात्रा है। परिवार गृह प्रवेश में गांव आया था। गृह प्रवेश शुक्रवार को था। बच्ची शुक्रवार को घर के बाहर दोपहर करीब तीन बजे खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान 58 वर्षीय चाय दुकानदार प्रहलाद सिंह बच्ची को बिस्किट का लालच देकर 200 मीटर दूर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसे 10 रुपये देकर घर भेज दिया और किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी। दहशत में बच्ची घर पहुंची और शांत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी रात को रक्तस्त्राव से हालत बिगड़ना चालू हो गई। परिजन भी कार्यक्रम में उलझे रहे और बच्ची का ध्यान नहीं दे सके। उसकी शनिवार सुबह हालत अत्यधिक खराब हो गई। परिजनों की पूछताछ पर बच्ची ने आपबीती बताई।


आवेश में परिजन व ग्रामीण चाय दुकान पहुंचे। दुकानदार को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed