फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   TB test by chip

टीबी की जांच चिप से

Sun, 21 Feb 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
TB test by chip

डायबिटीज की तरह जल्द ही चिप से घर में ही टीबी की जांच हो सकेगी। इस तकनीक पर काम अंतिम चरण में चल रहा है। ब्लड की जांच से चंद मिनटों में ही पता चल जाएगा कि शरीर में टीबी का बैक्टीरिया विकसित हो चुका है या नहीं। नए डायग्नोस्टिक टूल से सटीक इलाज आसान होता जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को यहां आए राजकीय मेडिकल काॅलेज, रायपुर (छत्तीसगढ़) के डॉ. जेपी पात्रा ने दी।

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग की तरफ से आडिटोरियम में ‘रीसेंट एडवांस इन बायोकेमिकल एंड मॉल्युकुलर’ विषय पर हुई दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन डॉ. पात्रा ने बताया कि सामान्य बीमारियों के पीछे जीन का कारण हो सकता है।
विज्ञापन


वातावरण की  वजह से जीन में चेंज आ रहे हैं। अब इसकी जांच की सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। मुख्य अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान विभाग राज्यमंत्री डॉ. शिवप्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संयोजन बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. आनंद नारायण सिंह ने किया। इसमें सीएमओ डॉ. आरपी यादव, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए टेस्ट से कैंसर की जांच, इलाज आसान
कानपुर। कैंसर मार्कर सहित अन्य अत्याधुनिक जांचों से कैंसर की जांच करना आसान हो गया है। समय से मर्ज का पता चलने पर  इलाज भी समय से शुरू हो जाता है। नई रेडियोथिरैपी मशीन ट्रू-डीन से कैंसर रोगियों की जरूरत के हिसाब से रेडियोथिरैपी की जा सकती है।


यह जानकारी शनिवार को नाक-कान-गला के कैंसर पर हुई गोष्ठी में कैंसर रोग विशेषज्ञों ने दी। रॉयल कैंसर इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर की तरफ से ईएनटी एसोसिएशन के सहयोग से होटल विजयविला में आयोजित गोष्ठी में कैंसर सर्जन डॉ. राजेश अग्रवाल, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनु तिवारी, डॉ. आदित्य नारायण, डॉ. मनीषा सिकोरिया, डॉ. आदित्य मिश्रा ने नाक, कान, गले के कैंसर के लक्षणों, जांच, आधुनिक तकनीक से इलाज की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed