फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tax evasion of Rs 56 lakh by creating a firm on a fake address, report filed

Kanpur News: फर्जी पते पर फर्म बनाकर की 56 लाख की टैक्स चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 56 lakh by creating a firm on a fake address, report filed
कानपुर। पनकी में फर्जी पते पर एक फर्म बनाकर प्रोपराइटर ने लगभग 56 लाख की टैक्स चोरी कर ली। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर की तहरीर पर फर्म के खिलाफ पनकी थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर सुषमा सिंह ने बताया कि गगौली गंगाघाट नेहरूनगर निवासी अनुराग शुक्ला ने पनकी की काशीराम कॉलोनी के फर्जी पते पर मारुति ट्रेडर्स नाम की फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया। फर्म के जरिये वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ आठ लाख 94 हजार का टर्नओवर किया गया लेकिन फर्म प्रोपराइटर अनुराग ने 55 लाख 60 हजार का जीएसटी भी नहीं जमा की। जीएसटी जमा न होने पर अधिकारियों ने फर्म के लिखित पते पर जांच की तो वहां पर फर्म फर्जी है। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर ने पनकी थाने में प्रोपराइटर के खिलाफ तहरीर दी। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed