फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tatkrink gave bali of six year old innocent at auraiya

तात्रिंक ने 6 साल के मासूम की चढ़ाई बलि!, हाथ काट कर दूर फेंका

Fri, 11 Aug 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
Tatkrink gave bali of six year old innocent at auraiya
डेमो
ओझा के अंधविश्वास व झाड़फूंक के चक्कर में गांववाले बहुत जल्द आ जाते हैं। इसलिए उन्हें अपने घर बुलाकर कई बार वे बड़ी मुसीबत मोल ले लेते हैं। ऐसी ही मुसीबत उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी प्रमोद कुमार ने मोल ले ली।
विज्ञापन

 


 

Tatkrink gave bali of six year old innocent at auraiya
डेमो
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के पुर्वा आशा गांव में बुधवार रात तांत्रिक ने छह साल के मालूम की हत्या कर दी। शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। बालक का कटा हाथ शव से थोड़ी दूर मिला। घटना वाली रात तांत्रिक बालक के घर पर ही सोया था। रात में ही फरार हो गया। बलि की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


फफूंद क्षेत्र के गांव पुर्वा आशा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल बाथम की बड़ी बेटी ज्योति (22) को मिर्गी की शिकायत है। किसी के कहने पर उसने इलाज के साथ झाड़ फूंक भी शुरू किया। मंगलवार को ज्योति की झाड़ फूंक के लिए उसने कन्नौज के तिर्वा निवासी तांत्रिक प्रेमचंद्र को बुलाया। वह दिनभर प्रमोद के घर रहा और तंत्र मंत्र कर ज्योति की मिर्गी ठीक करने का दावा किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tatkrink gave bali of six year old innocent at auraiya
डेमो
बुधवार रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए। प्रमोद कुमार का छह साल का बेटा विमल भी तांत्रिक के पास लेटा था। रात में तांत्रिक उठा और विमल को लेकर गायब हो गया। तड़के करीब तीन बजे प्रमोद उठा तो तांत्रिक व उसका बेटा गायब मिला। इस पर खोजबीन शुरू की। साथ ही यूपी 100 को सूचना दी।

सुबह विमल का शव पाता क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। विमल के गले पर चाकू से रेतने के निशान मिले हैं। यहीं नहीं उसका दाहिना हाथ कटा मिला, जो शव से कुछ दूर पर फेका गया था। इसे ग्रामीण बलि की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी भास्कर वर्मा व थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विमल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तांत्रिक की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह साफ होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed