फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Taseem Raza will not participate in the Juloos-e-Ghausia procession

Kanpur News: जुलूसे गौसिया में नहीं शामिल होंगे तसलीम रजा

Thu, 02 Oct 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Taseem Raza will not participate in the Juloos-e-Ghausia procession
कानपुर। ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा व अंजुमने गौसिया की ओर से कर्नलगंज तिकुनिया पार्क से निकाले जाने वाले जुलूसे गौसिया में मौलाना तौकीर रजा के भाई तसलीम रजा शामिल नहीं होंगे। वह मुंबई से तीन अक्तूबर को शहर आने वाले थे लेकिन आई लव मोहम्मद मामले में मौजूदा हालातों को लेकर वह नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


आयोजक कमेटी के नफीस नूरी ने बताया कि तसलीम रजा जुलूस में शामिल नहीं होंगे। हालांकि कालपी शरीफ से जुलूस में शामिल होने के लिए मौलाना गयाज मियां आ रहे हैं। वहीं जुलूस की तैयारियों को लेकर कर्नलगंज में बैठक की गई। इसमें अंजुमनों को हिदायत दी गई कि परंपरा के अनुसार ही जुलूस निकाले।
विज्ञापन


दूसरे मुल्क के झंडे, सियासी नारे, वैज और बैनर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। जुलूस में छोटी ट्रॉली का प्रयोग करें जिसमें सिर्फ दो स्पीकर हों। इसकी ऊंचाई 10 फीट से कम हो। झंडे में लकड़ी के बांस का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस या अग्निशमन वाहनों को रास्ता देते रहें। बैठक में हाजी सलीस, नफीस नूरी, मो. सुलेमान, मौलाना इकबाल बेग कादरी, मौलाना मुर्तजा शरीकी, मौलाना मो. उमर, हाफिज मो. शब्बीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed