{"_id":"69cd7c764df151231a000fe9","slug":"tar-prices-rise-again-road-construction-may-come-to-a-halt-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1475681-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फिर बढ़े तारकोल के दाम, ठप पड़ सकता सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फिर बढ़े तारकोल के दाम, ठप पड़ सकता सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
कानपुर। अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध की वजह से तारकोल के दाम फिर से बढ़ गए। जनवरी से अब तक इसके मूल्य में 23000 रुपये प्रति टन की वृद्धि हुई है। ठेकेदारों को अग्रिम भुगतान करने पर भी समय से तारकोल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे तारकोल की किल्लत बढ़ गई है। ठेकेदारों ने निर्माणों पर ब्रेक लगा दिया है। यही हालात रहे तो चंद दिनों में ही तारकोल से बनने वाली सड़कों का निर्माण ठप होने की आशंका है।
युद्ध के चलते तारकोल (बिटुमिन) की कीमतों में भारी वृद्धि और आपूर्ति में कमी आ गई है। इससे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। भुगतान के बावजूद समय पर माल न मिलने की समस्या ने इस संकट को और गहरा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, अस्थिरता के कारण तारकोल के आयात में बाधा आ रही है।
तारकोल की आपूर्ति शृंखला भी बाधित हुई है। इसका सीधा असर तारकोल की कीमतों पर पड़ा है। तारकोल की कीमतों में वृद्धि सड़क निर्माण की लागत को अप्रत्याशित रूप से बढ़ा रही है। सामग्री की बढ़ती लागत के साथ-साथ कई निर्माण एजेंसियों को भुगतान के बाद भी समय पर तारकोल प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़कों के निर्माण की गति धीमी पड़ गई है और कई स्थानों पर निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप होने की आशंका है।
विज्ञापन
नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और केडीए के ठेकेदारों का कहना है कि यदि तारकोल की आपूर्ति और कीमतों की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो शहर में सड़क निर्माण का कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा। इससे न केवल विकास परियोजनाओं में देरी होगी बल्कि माल ढुलाई और कनेक्टिविटी पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। सरकार और संबंधित एजेंसियों के लिए यह आवश्यक है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें और तारकोल की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
गड्ढों का समतलीकरण पर तारकोल मिक्स गिट्टी की पर्त का काम अटका
पांडुनगर में नीरक्षीर चौराहे से शास्त्रीनगर रोड निर्माण के लिए ठेकेदार ने 15 दिन पहले गड्ढों में मिट्टी डालकर समतलीकरण कर दिया था। उसके ऊपर तारकोल मिक्स गिट्टी की पर्त बिछना था पर यह कार्य अभी तक नहीं हुआ। इसी तरह न्यू शिवली रोड, गड़रियनपुरवा रोड, नौबस्ता रोड का काम अटक गया है जबकि किदवईनगर चौराहे से बारादेवी होते हुए गोविंदनगर रोड का चौड़ीकरण सहित कई सड़कों का निर्माण और पैचवर्क शुरू नहीं हो पा रहा है।
इनसेट
एक अप्रैल से लागू हुए तारकोल के रेट
तारकोल की क्वालिटी ताजा रेट पिछले महीने से अंतर
वीजी-10 49792 रुपये 13910 रुपये
वीजी-30 51092 रुपये 13910 रुपये
वीजी-40 53892 रुपये 15970 रुपये