फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tanker hit mp sakshi ji maharaj's car

बाल-बाल बचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज, जताई हत्या की साजिश की आशंका

Wed, 15 Nov 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
tanker hit mp sakshi ji maharaj's car
एटा में शिकोहाबाद रोड पर उन्नाव सांसद की कार में घुसा दूध का टैंकर
दिल्ली से अपने आवास उद्देतपुर लौट रहे उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी की फॉर्च्यूनर गाड़ी में दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में सांसद और उनके चालक सहित तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। टैंकर ने सांसद के काफिले में एस्कार्ट में आगे चल रही पुलिस जीप में भी टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद ने घटना के पीछे हत्या की साजिश का षड्यंत्र होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड उद्देतपुर निवासी उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से मंगलवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे घर लौट रहे थे। शहर के शिकोहाबाद रोड तिराहे पर शिकोहाबाद की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने पहले सांसद के काफिले में चल रही एस्कार्ट में लगी पुलिस जीप में टक्कर मारी और बाद में उनकी खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से सांसद की गाड़ी बीस मीटर तक पीछे खिंचती चली गई। टैंकर की टक्कर लगने से सांसद के कार चालक अशोक उर्फ अजय कुमार और श्याम सिंह जलालपुर और सांसद मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की रिपोर्ट सांसद के कार चालक अजय कुमार ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई। रिपोर्ट में चालक ने सांसद की हत्या का षड्यंत्र होने की आशंका जाहिर की है। मामले में पुलिस ने टैंकर चालक राजेंद्र सिंह निवासी नगला फूलसा थाना बरनाहाल मैनपुरी को जेल भेज दिया गया। इधर, हादसा होने के बाद हाईवे के साथ ही शिकोहाबाद रोड पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर और गाड़ी को क्रेन से हटवाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed