फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swine flu attack in kanpur , Protect yourself

यहां लगातार बढ़ रहा स्वाइन फ्लू से मौतों का ग्राफ, मौत के मुहाने तक ले जा सकती ये असावधानियां 

Tue, 19 Mar 2019 11:13 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
swine flu attack in kanpur , Protect yourself
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर की तीन और महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक स्वाइन फ्लू के 43 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले छह और लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सोमवार को सात मरीजों की रिपोर्ट जारी की है। इनमें तीन महिला रोगियों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी महिला ( 68) और रायबरेली निवासी महिला (55) का इलाज पहले से ही आईडीएच में चल रहा था। तीसरी महिला (49) कल्याणपुर की थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा रूरा की एक महिला रोगी, बर्रा के एक पुरुष और एक महिला रोगी तथा बिठूर, स्वरूपनगर की एक-एक रोगी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। दवा कंपनी के प्रतिनिधि (एमआर) भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध है। हैलट ओपीडी से उसे आईडीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
- शुरुआत में जुकाम, खांसी, तेज बुखार
- सांस की दिक्कत बढ़ना 
- शरीर में आक्सीजन की कमी, हाथ-पैर नीले पड़ जाना
- रोगी का बेहोश होना, फेफड़ों में निमोनिया बढ़ना

ऐसे करें बचाव
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
- सामने वाला छींक रहा हो तो कम से कम एक मीटर की दूरी बना लें
- खुद अगर छींकें तो मुंह पर रुमाल रख लें
- बाहर से घर आने पर पहले साबुन से हाथ धोएं
- बाहर रहने पर चेहरे  पर हाथ न लगाएं
- नमस्ते करें, हाथ न मिलाएं
- स्वाइन फ्लू का टीका लगवाएं
- जुकाम में सांस की दिक्कत बढ़ने पर डाक्टर को दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed