{"_id":"6a8afc2653c9a1a5b407808b","slug":"swindled-1-65-lakh-from-a-doctor-80-000-through-hotel-bookings-and-38-000-from-a-businessman-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एयर इंडिया एप के नाम पर डॉक्टर से 1.65 लाख, होटल बुकिंग से 80 हजार व व्यापारी से 38 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एयर इंडिया एप के नाम पर डॉक्टर से 1.65 लाख, होटल बुकिंग से 80 हजार व व्यापारी से 38 हजार ठगे
Sun, 23 Aug 2026 10:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:56 PM IST
सार
Kanpur News: ठगी की घटनाएं कानपुर के काकादेव, स्वरूपनगर, नजीराबाद थानाक्षेत्र में हुईं। मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठग नए-नए बहानों से लोगों को जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों पर डाका डाल रहे हैं। एयर इंडिया का एप डाउनलोड कराने के बहाने डॉक्टर के मोबाइल हैककर 1.65 लाख रुपये, होटल बुकिंग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल कर भेजे गए लिंक के जरिए स्वरूपनगर निवासी के खाते से 80 हजार रुपये पार कर दिए। इसके अलावा केस्को कर्मी बनकर स्मार्ट मीटर का नंबर बदलने का झांसा देकर अशोकनगर के व्यापारी से एप डाउनलोड कराया और उसके दो बैंक खातों से 38 हजार रुपये निकाल लिएए। पीड़ितों ने साइबर हेल्पलाइन में शिकायत कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
काकादेव के पांडुनगर के सैफरन हाइट्स निवासी डॉ.प्रदीप गुप्ता के मुताबिक मार्च 2026 के आसपास एक मोबाइल नंबर से व्यक्ति ने लगातार करीब तीन दिनों तक संपर्क किया। आरोपी ने उन्हें एयर इंडिया का मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसके बताए तरीके से एप डाउनलोड करने के दौरान साइबर ठग ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया। इसके बाद एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से टिकटॉक एड्स के नाम पर चार बार में 1.65 लाख रुपये के लेनदेन किए गए। डॉ. गुप्ता के अनुसार, एसबीआई कार्ड से लेनदेन संबंधी कॉल आने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने 75 मिनट के भीतर ईमेल के जरिए कार्ड कंपनी को सूचना दी, लेकिन तब तक लेनदेन हो चुका था।
पीड़ित का आरोप है कि साइबर क्राइम पोर्टल उस समय नहीं खुलने पर वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने 26 मार्च को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है। इसी प्रकार स्वरूप नगर निवासी बृजमोहन अग्रवाल के साथ होटल बुकिंग के नाम पर 80 हजार की ठगी कर ली गई। पीड़ित के मुताबिक, एक अज्ञात महिला ने व्हाट्सएप कॉल कर होटल बुकिंग के संबंध में बात की और एक लिंक भेज दिया।

लिंक के माध्यम से जालसाजों ने सात जुलाई की रात करीब 9:30 से 9:45 के बीच पंजाब नेशनल बैंक के खाते से चार ट्रांजेक्शन में कुल 79,999.92 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देेवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नजीराबाद के अशोकनगर निवासी रिटेल शॉप व्यापारी कुलवंत सिंह कालरा के मुताबिक दो दिन पहले केस्को कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने उन्हें स्मार्ट मीटर के प्रीपेड से पोस्टपेड होने और मीटर नंबर बदलने की जानकारी देने के बहाने जाल में फंसा लिया। ठगों ने उनसे एक एपीके एप्लिकेशन डाउनलोड कराई और इसके बाद उनके आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 38 हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, उनके पास ऐसे मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिस पर केस्को की आईडी प्रदर्शित हो रही थी। नजीराबाद थानाप्रभारी पवन सिंह के अनुसार तहरीर मिली है, जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।