फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swati Ghosh from Kanpur honored at the 21st Art Contest in South Korea

कानपुर की स्वाति घोष को दक्षिण कोरिया में 21वें आर्ट कांटेस्ट में किया गया सम्मानित

Sat, 02 Jan 2021 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Swati Ghosh from Kanpur honored at the 21st Art Contest in South Korea
कानपुर की बेटी को दक्षिण कोरिया में सम्मान - फोटो : amar ujala
कानपुर के अर्मापुर निवासी स्वाति घोष को दक्षिण कोरिया में हुए 21वें आर्ट कांटेस्ट में सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों हुए कंपटीशन में पूरे विश्व से कलाकारों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें शीर्ष 10 कलाकरों में इनका चयन हुआ है।
विज्ञापन


इनके पिता पार्थ सारथी रॉय चौधरी कालपी रोड स्थित स्माल आर्म्स फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं और मां पर्णा राय चौधरी गृहणी हैं। इनका जन्म और स्नातक तक की शिक्षा कानपुर में हुई है। बातचीत में बताया कि दक्षिण कोरिया में हुए कंपटीशन में इन्होंने अपने गुुरु शक्ति किंकर लाहा रॉय का फोटो बनाया था, जिसके लिए इनको आउट स्टैंडिंग परफारमेंस का अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन


कला के क्षेत्र में इनके पहले गुरु अर्मापुर निवासी शिव बरन हैं। साथ ही कला के क्षेत्र में  सिंगापुर और लंदन से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किया है। इन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई अवार्डोें को अपने नाम किया है। इनका विवाह कोलकाता निवासी प्रसेनजीत घोष से हुआ है। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। स्वाति अपने पति और बच्चों संग इस वक्त नार्वे में निवास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed