फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swarna Shatabdi Express remained stranded for half an hour near Maitha station due to brake binding.

Kanpur News: ब्रेक बाइंडिंग से आधा घंटा मैथा स्टेशन के पास खड़ी रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस

Sat, 07 Mar 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Swarna Shatabdi Express remained stranded for half an hour near Maitha station due to brake binding.
रूरा। कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन ब्रेक बाइंडिंग की तकनीकी समस्या के कारण शुक्रवार की शाम को 6 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक करीब आधा घंटे मैथा स्टेशन के पास अप लाइन में खड़ी रही। ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन के इंजन के बाद वाले कोच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या हो गई। जिससे चालक दल द्वारा ट्रेन को मैथा स्टेशन के पास रोकना पड़ा। रेलवे के इंजीनियरों के द्वारा खामी ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन करीब आधे घंटे खड़ी रही। यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। अन्य कोई समस्या नहीं थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed