{"_id":"5810dd434f1c1bcd75bc3eae","slug":"swami-prasad-said-are-helpless-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद बोले,‘ लाचार और बेबस हैं अखिलेश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद बोले,‘ लाचार और बेबस हैं अखिलेश’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
मौर्या ने कहा कि सपा के बुजुर्ग नेताओं ने उन्हें लाचार बना रखा
- फोटो : अमर उजाला
सपा में पांच मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लाचार, बेबस और मजबूर हैं। वह चाहकर भी अच्छा काम नहीं कर पा रहे हैं। सपा के बुजुर्ग नेताओं ने उन्हें लाचार बना रखा है। भ्रष्टाचार के आरोप में या किसी और शिकायत पर किसी भी मंत्री को पद से हटाते हैं तो ऊपर से फरमान आ जाता है। मजबूरन उन्हें फिर उसे मंत्री मंडल में शामिल करना पड़ता है। जिन पार्टियों के पास मुद्दा नहीं होता है उनको किसी भी पार्टी के अंदरूनी विवाद या परिवारिक झगड़े का लाभ लेने की चिंता होती है। रही बात बीजेपी की तो विकास और आतंकवाद के मुद्दों पर चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
यह बातें बुधवार को कानपुर साकेत नगर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कही। मौर्य बोले, विधानसभा चुनाव आते-आते बसपा में मायावती और उनके कलेक्शन अमीन ही पार्टी बचेंगे। सपा में मचे घमासान पर बोले कि पार्टी में सत्ता के दुप्रयोग से कमाए गए धन के बंदरबांट और कुर्सी पर झपट्टा मारने के लिए लड़ाई चल रही है।