{"_id":"5c97d50bbdec22140559b05e","slug":"suspect-caught-in-kanpur-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में सेंध: हवाई पट्टी में घूमता मिला संदिग्ध युवक, कई खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में सेंध: हवाई पट्टी में घूमता मिला संदिग्ध युवक, कई खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
Mon, 25 Mar 2019 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
कानपुर के अहिरवां स्थित एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर रन-वे के पास घूम रहे एक युवक को एयरफोर्स पुलिस व इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ा है। थाने ने एलआईयू, एसटीएफ व एटीएस समेत कई खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला।
पुलिस ने संदिग्ध को मानसिक जांच के लिए हैलट भेजा है। पुलिस के मुताबिक मनोचिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। प्रथम दृष्टया युवक का मानसिक संतुलन ठीक प्रतीत नहीं हो रहा है। चकेरी के मवइया गांव के पास सुबह एक युवक दीवार के ऊपर लगी जाली से फांदकर एयरफोर्स की हवाई पट्टी में घुसा गया। वह रन-वे के पास टहल रहा था, तभी एयरफोर्स पुलिस और इंटेलीजेंस ने उसे दबोच लिया।

Trending Videos
रन-वे पर किस तरह और किस मकसद से पास गया
पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इसके बाद एयर फोर्स और इंटेलीजेंस अफसरों ने उससे पूछताछ की। जब संदिग्ध ने अफसरों के सवालों का जवाब नहीं दिया, तो एयरफोर्स पुलिस ने उसे चकेरी थाने की पुलिस को सौंप दिया। एयरफोर्स पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की तहरीर दी है।
चकेरी थाना प्रभारी रणजीत राय के मुताबिक रन-वे पर किस तरह और किस मकसद से पास गया था। इस बारे में जांच एजेंसियों के अफसरों ने पूछताछ की, लेकिन संदिग्ध ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे मामलों में खुफिया एजेंसियों को निगरानी रखने की जरूरत है। सीओ छावनी रवि कुमार सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है।