फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surya Pratap Shahi said unfortunate to become third party's government in Karnataka

Karnataka में तीसरे नंबर की पार्टी की सरकार बनना दुर्भाग्यपूर्ण- सूर्य प्रताप शाही 

Sun, 20 May 2018 07:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Surya Pratap Shahi said unfortunate to become third party's government in Karnataka
सूर्य प्रताप शाही 
यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार को मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट मीटिंग हाल में प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कर्नाटक में भाजपा को मिली शिकस्त पर कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि तीसरे नंबर की पार्टी वहां सरकार बनाने जा रही है। जबकि, भाजपा 104 सीटें पाकर पहले नंबर पर है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में विश्वास मत हार गई है। जो बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। लेकिन तीसरे नंबर की पार्टी सरकार बनाने जा रही है यह उससे भी ज्यादा दुर्भाग्य की बात है। कैबिनेट मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया है। किसान गेहूं बेचने के बाद भी भुगतान के लिए परेशान घूमता था। उन पर लाठीचार्ज भी किया गया था लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में 6 लाख से अधिक किसानों का अभी तक गेहूं खरीदा जा चुका है। जिन्हें 5 करोड़ 742 लाख रुपये का भुगतान भी किया है। पूरे प्रदेश में 33 लाख से अधिक एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। आजादी के 70 साल बाद पहली बार किसानों के कर्जे माफ किए गए हैं। इस जिले में ही 32154 किसानों के कर्जे माफ किए हैं। पहली बार चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए केंद्र संचालित किए हैं।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों के लिए बीज में मिलने वाला अनुदान 50 से बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया है। इस साल बुंदेलखंड में 2 लाख हेेक्टेयर में खरीफ का आच्छादन बढ़ाया जाएगा। खरीफ में 810000 क्विंटल बीज भी बांटा जाएगा। इस वर्ष खरीफ की फसल 858000 हेक्टेयर में कराए जाने की बात कही। आंधी, तूफान और ओलावृष्टि आदि दैवी आपदाओं में नुकसान को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीड़ितों को सरकार ने राहत मुहैया कराई है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र से भी 880 करोड़ की धनराशि मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed