Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Survey of individual crop loss claim applications completed, assistance expected soon

Kanpur News: फसल नुकसान के व्यक्तिगत दावा आवेदनों का सर्वे पूरा, जल्द मदद की उम्मीद

Sun, 01 Nov 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Survey of individual crop loss claim applications completed, assistance expected soon
कानपुर देहात। बेमौसम बारिश व अतिवृष्टि में खरीफ सीजन की फसलों में हुए नुकसान पर आए व्यक्तिगत बीमा दावा के आवेदनों का सर्वे पूरा कर लिया गया। अब 698 किसानों को जल्द मुआवजा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराना स्वैच्छिक कर दिया गया है। इसकी वजह से काफी किसान बीमा करने से बचते हैं। हालांकि फसल नुकसान की स्थिति में खामियाजा भुगतना पड़ता है। फसल बीमा नहीं कराने वाले किसान मुआवजा के लाभ से वंचित रहते हैं। जनपद में बीते सितंबर में बेमौसम व अतिवृष्टि हुई। इसमें अमरौधा, रसूलाबाद, राजपुर, मलासा, संदलपुर, डेरापुर, झींझक ब्लॉकों में खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ। प्रभावित किसानों ने 72 घंटे में फसल नुकसान की सूचना दी। इसके बाद बीमा कंपनी एचडीएफसी अर्गो की ओर से आए आवेदनों पर बीमित किसानों के आवेदनों की छंटनी की गई।
विज्ञापन

कुल करीब 1400 आवेदन आए थे लेकिन सत्यापन में सामने आया कि बीमित दावे केवल 698 हैं। इन दावों के अनुसार फसल नुकसान का सर्वे कराया गया। सर्वे अब पूरा हो गया है। फसल बीमा कंपनी जिला प्रतिनिधि मनीष कुमार ने बताया कि फसल नुकसान का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसका ब्योरा मुख्यालय को भेज दिया गया है। जल्द ही बीमित किसानों को फसल नुकसान के अनुसार क्षतिपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
बयान.....
फसल बीमा कराने वाले किसानों को नुकसान का दावा करने पर सर्वे के बाद मुआवजा मिलता है। बीमा के नियम व शर्तें होती है। धान की फसल में जलभराव पर बीमा क्लेम नहीं मिलता है। वहीं अन्य कारणों से भी फसल नुकसान है तो वह 50 फीसदी से अधिक होना चाहिए। तभी धान की फसल के लिए बीमा क्लेम दिए जाने का नियम है। रसूलाबाद ब्लॉक के धान उगाने वाले किसानों के बीमा दावे जलभराव की स्थिति में फसल बीमा देय नहीं होने की वजह से खारिज हो गए। - हरिशंकर भार्गव, उप निदेशक कृषि

.....................
जलभराव से धान की फसल में नुकसान वाले 67 किसानों के हाथ खाली
कानपुर देहात। रसूलाबाद ब्लॉक में पांडु नदी उफनाने से नदी किनारे वाले गांवों में धान की फसल जलमग्न हो गई थी। करीब एक सप्ताह बाद फसलों से पानी उतरा। 33 फीसदी फसल नुकसान होने की स्थिति में आपदा राहत कोष से किसानों को राहत राशि दी गई। हालांकि फसल बीमा का इन किसानों को लाभ नहीं मिला। दरअसल धान की फसल में जलभराव पर नुकसान में बीमा कवर नहीं है। अन्य किसी वजह से धान की फसल में यदि 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने की स्थिति बने तो बीमा के तहत भरपाई का नियम है। रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के 67 किसानों ने धान की फसल जलमग्न होने पर नुकसान दर्शाते हुए व्यक्तिगत बीमा दावा किया था। हालांकि सर्वे टीम ने पाया कि जलभराव से यह नुकसान हुआ है। इसकी वजह से बीमा लाभ से इन दावों को बाहर कर दिया गया। कुल करीब चार सौ आवेदन धान की फसल नुकसान के आए थे। इसमें बीमित वाले केवल 67 दावे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed