{"_id":"65bd54f4bb046901a1000b74","slug":"survey-for-foot-overbridge-in-raniya-kanpur-news-c-220-1-akb1002-108361-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रनियां में फुट ओवरब्रिज के लिए सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रनियां में फुट ओवरब्रिज के लिए सर्वे
Sat, 03 Feb 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
रनियां। नगर पंचायत रनियां में फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए शुक्रवार को एनएचएआई और राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे किया है। हालांकि अभी स्थल चिह्नित करना बाकी है। रनियां नगर कानपुर-इटावा हाईवे के दोनों ओर बसा है। लोगों को हाईवे के दूसरी तरफ आवागमन में दिक्कत होती है। पैदल राहगीर कैच बैरियर फांद कर दूसरी ओर जाते हैं तो कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने रनियां में ओवरब्रिज बनाने का मांग पत्र शासन को भेजा था। इसके बाद एनएचएआई की ओर से कई बार सर्वे हुआ। हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण की वजह से ओवरब्रिज के लिए जगह नहीं मिल सकी। ओवरब्रिज बनने की कवायद सात वर्ष से हो रही है। इधर पिछले दो दिन से एनएचएआई व राजस्व विभाग की टीम हाईवे पर फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वे कर रही हैं। सड़क सीमा में कब्जेदारों को अल्टीमेटम दिया गया है। शुक्रवार को सदर एसडीएम एके सिंह, नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र, लेखपाल प्रदीप गौड़, एनएचएआई के अधिकारी शिवम सिंह ने रनियां ने ओवरब्रिज के स्थान पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सर्वे किया। एनएचएआई के अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण साफ होना जरूरी है। अब दोनों ओर सुगम आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज के लिए सर्वे हो रहा है। एसडीएम एके सिंह ने बताया कि कब्जेदारों को नोटिस दी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए फुट ओवरब्रिज के लिए सर्वे हो रहा है। अभी स्थल चिह्नित नहीं किया गया है।
-- -- --
इनसेट
आबादी से एक किलो मीटर दूर देखी जगह
रनियां। किशरवल मोड़ से अधिक लोगों का आना जाना होता है। सब्जी, घरेलू सामान लेने के लिए लोग दूसरी ओर आते जाते हैं। फुट ओवरब्रिज का फायदा तब है जब यह आबादी के पास होए लेकिन राजस्व विभाग और एनएचएआई की टीम ने आबादी से एक किलोमीटर दूर फुट ओवरब्रिज की जगह का सर्वे किया है। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
आबादी से एक किलो मीटर दूर देखी जगह
रनियां। किशरवल मोड़ से अधिक लोगों का आना जाना होता है। सब्जी, घरेलू सामान लेने के लिए लोग दूसरी ओर आते जाते हैं। फुट ओवरब्रिज का फायदा तब है जब यह आबादी के पास होए लेकिन राजस्व विभाग और एनएचएआई की टीम ने आबादी से एक किलोमीटर दूर फुट ओवरब्रिज की जगह का सर्वे किया है। संवाद
विज्ञापन