फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Survey conducted for the widening of the Rura-Jhinjhak Canal Road.

Kanpur News: रूरा-झींझक कैनाल रोड के चौड़ीकरण के लिए हुआ सर्वे

Fri, 31 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Survey conducted for the widening of the Rura-Jhinjhak Canal Road.
झींझक। रूरा-झींझक कैनाल रोड के प्रस्तावित चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सड़क का स्थलीय सर्वे कर चौड़ीकरण के लिए तकनीकी बिंदुओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता शिवम पाल तथा सिंचाई विभाग औरैया के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार व सहायक अभियंता धनंजय तिवारी ने दोपहर को झींझक से रूरा तक कैनाल रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की वर्तमान चौड़ाई, कैनाल की सीमा, उपलब्ध भूमि और चौड़ीकरण के लिए आवश्यक माप-जोख का कार्य किया गया। सहायक अभियंता शिवम पाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। संयुक्त सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और लागत का अनुमान तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि झींझक-रूरा कैनाल रोड दोनों कस्बों के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ त्रिपाठी और कन्हैया ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण होने से आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही व्यापार, किसानों और आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed