फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surgeon ran on foot in a viral video case

वायरल वीडियो में किसी को नहीं बख्शा, डीएम के तेवर देख पैदल भागा सर्जन

Sun, 25 Mar 2018 08:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Mar 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Surgeon ran on foot in a viral video case
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में स्वास्थ्य महकमे से लेकर डीएम तक को भ्रष्टाचार के कठघरे में खड़ा करने वाला सर्जन का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसने रविवार को छुट्टी के दिन भी तहलका मचा दिया। आनन फानन सुबह ही डीएम कुमार प्रशांत ने जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. नरेश विशाल को अपने आवास पर तलब किया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. नरेश विशाल का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सीएमओ के ड्राइवर सनी के साथ मारपीट का निपटारा करने के दौरान किसी ने बनाया है। इसमें सर्जन ने महकमे में रिश्वत के चलन, नर्सिंगहोम के अपने रेट का हवाला देते हुए डीएम पर भी अंगुली उठा दी है। डीएम के लिए एआरटीओ, खनन और स्वास्थ्य तीनों विभागों का जिक्र वीडियो में किया गया है।

विज्ञापन



वीडियो में सर्जन का यह भी कहना है कि रिश्वत लेना कोई पाप नहीं है। वीडियो को डीएम ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए सुबह ही सर्जन को आवास पर तलब कर लिया। पर, वह नहीं आए। बाद में एडीएम जेपी गुप्ता और सीएमओ वीके पांडेय सर्जन नरेश विशाल को खोजकर डीएम आवास पर ले लाए। सर्जन के आने की जानकारी होने पर डीएम पूजा अधूरी छोड़ बाहर निकले और उसे जमकर फटकार लगाई। इसी दौरान कोतवाली पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि वीडियो के संबंध में लिखित जवाब दो। सर्जन ने कहा सर, अभी लिखकर देते हैं। कागज लेकर वह इधर-उधर देखने लगा। डीएम पूजा करने फिर अंदर चले गए। कक्ष में एडीएम और सीएमओ बैठे थे। सर्जन मौका देख मोबाइल पर बात करते हुए गेट तक तक आया और पैदल ही भाग निकला। पता चलते ही एडीएम और सीएमओ दौड़ते हुए पुलिस के साथ गेट तक पहुंचे, लेकिन सर्जन भाग गया था। पूजा पूरी करने के बाद जब डीएम को पता चला कि सर्जन भाग गया तो वह आग बबूला हो गए।
 

सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की रायशुमारी के लिए डीडीसी क्रिमिनल और एसपी को बुलाया। देखते ही देखते डीएम आवास पुलिस से भर गया। एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम ने सीएमएस हरगोविंद सिंह को तलब किया। सीएमएस ने अवकाश में लखनऊ होने के कारण तुरंत निकल पड़ने की बात कही। डीएम ने कहा कि डाक्टर के खिलाफ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण के साथ अन्य धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।


सर्जन बोला, मैं तो फंस गया
वीडियो वायरल होने का तहलका मचने के बाद फोन पर जब आरोपी सर्जन डॉ. नरेश विशाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं तो फंस गया। मुझे क्या पता था कि कोई वीडियो बना रहा है। किसी मरीज के तीमारदार ने उन्हें विश्वास में लेकर यह सब कहलवाया और रिकार्ड कर लिया। इतना कहने के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed