{"_id":"5b0ec4f04f1c1bb36e8b558c","slug":"surgeon-asked-for-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब, समझे न पीर पराई' ऑपरेशन के नाम पर सर्जन ने मांगे 16 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहब, समझे न पीर पराई' ऑपरेशन के नाम पर सर्जन ने मांगे 16 हजार रुपये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 30 May 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिला अस्पताल में एक मरीज के ऑपरेशन के लिए 16 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर उसने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि जांच में दोषी मिलने पर संबंधित डाक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया जाएगा।
डाक्टर भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों का पैसे लेकर इलाज किया जा रहा है। मामला तब सामने आया जब बसरेहर निवासी हरिओम पुत्र सूरजपाल ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। हरिओम ने बताया कि वह अपनी मां के आपरेशन के लिए जिला अस्पताल गया था। उसकी मां की पित्त की थैली में पथरी है लेकिन अस्पताल के सर्जन ने उसे अपने घर बुलाकर 16 हजार रुपये की मांग की। बाद में अस्पताल में भर्ती करने की बात कही।
पीड़ित के मुताबिक सर्जन ने उसे डरा दिया था कि जल्द आपरेशन न हुआ तो कुछ भी हो सकता है। इस पर उसने आननफानन में 16 हजार रुपये की व्यवस्था की और डाक्टर के बताए स्थान पर रकम पहुंचा दी। पीड़ित का आरोप है कि जो रकम ली गई, उसकी उसे कोई रसीद भी नहीं दी गई। हालांकि 400 रुपये की एक रसीद जरूर कटवाई है। वह ऑपरेशन चार्ज के तौर पर लिए गए हैं। हरिओम ने इसकी लिखित शिकायत बुधवार को सीएमओ डा. अनिल कुमार अग्रवाल से की। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।