फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suresh Prabhu will provide relief from jamm

प्रभु हरेंगे जाम

Fri, 26 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
suresh Prabhu will provide relief from jamm
रेल बजट में कानपुर को ट्रेन भले ही न मिली हो लेकिन शहर की सबसे बड़ी समस्या अनवरगंज से कल्याणपुर के बीच पड़ने वाली रेलवे क्रासिंगों की वजह से लगने वाले जाम का हल निकालने की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन


बजट में प्रस्ताव हुआ है कि कानपुर अनवरगंज-कासगंज रोड पर छह ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। अगर यह बन जाएंगे तो लाखों की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। यदि हम रेलवे के पिछले तीन सालों की घोषणाओं को देखें तो उनमें से अधिकतर अधूरी ही हैं।
विज्ञापन


जीटी रोड को जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने अनवरगंज से कल्याणपुर के बीच पड़ने वाली रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज बनाए जाने के लिए सर्वे कराया था। सांसद ने अपनी टीम की रिपोर्ट को रेल मंत्रालय भेजा था। साथ ही रेलमंत्री से भी इस बारे में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के प्रस्ताव को रेल बजट में शामिल किया गया है। कानपुर-अनवरगंज यार्ड रोड पर अनवरगंज से कल्याणपुर के बीच एक नंबर क्रासिंग (अनवरगंज तेजाब मिल कालोनी), दो नंबर क्रासिंग (जरीब चौकी क्रासिंग), तीन नंबर क्रासिंग (गुमटी नंबर-पांच क्रासिंग), सात नंबर क्रासिंग (रावतपुर रेव मोती वाली क्रासिंग) और 10 नंबर क्रासिंग (गुरुदेव पैलेस क्रासिंग), 13 नंबर क्रासिंग (कल्याणपुर क्रासिंग) पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की घोषणा की है।

कानपुर-ऊंचाहार एक्सप्रेस को वाया कानपुर प्रतिदिन चलाने की बात कही गई है। इसके अलावा रेल बजट में कानपुर को अलग से कुछ नहीं मिला है।

मथुरा तक होगा विद्युतीकरण
कल्याणपुर से कासगंज और मथुरा तक रेल लाइन का विद्युतीकरण कराए जाने की मांग काफी समय से चल रही थी। इस बार प्रभु ने अरज सुन ली है। रेल बजट में इस रेल मार्ग का विद्युतीकरण कराए जाने का प्रस्ताव है। 338 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लिए 305.9 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है।


इससे फायदा होगा कि अगर हावड़ा रूट पर कोई रेल हादसा हो जाता है, जिससे ट्रैक बाधित हो जाए। दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों को यहां रोका जा सकेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed