फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Supply of lime mixed with plaster dust to the Municipal Corporation.

Kanpur News: नगर निगम में प्लास्टर की डस्ट मिले चूने की आपूर्ति

Mon, 12 Oct 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Supply of lime mixed with plaster dust to the Municipal Corporation.
कानपुर। शहर में धार्मिक आयोजनों और साफ-सफाई के लिए आपूर्ति किए जा रहे चूने में मिलावट की जा रही है। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में असली चूने की जगह गन्ने की खोई और प्लास्टर की डस्ट मिलाकर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया। नवीन पंडित ने आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से चूने के नमूनों की प्रयोगशाला जांच कराने का सुझाव दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवीन पंडित ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच भी कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed