फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Super specialty clinics will start in Hallet Hospital Kanpur

कानपुर: हैलट में शुरू होंगी सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक, थायराइड, डायबिटीज, सर्जरी के रोगियों को मिलेगा फायदा

Sat, 23 Jan 2021 01:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jan 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Super specialty clinics will start in Hallet Hospital Kanpur
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोरोना काल में बिगड़ी हैलट की व्यवस्था अब ढर्रे पर आ रही है। बहुत जल्द विभिन्न विशेषज्ञों की सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक शुरू होगी। इसमें डायबिटीज, लिवर रोग, थायराइड आदि रोगी अपनी सेहत की जांच करा सकेंगे। कोरोना काल के कारण अभी तक ये सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक बंद रही हैं।

इसके साथ ही सुपर स्पेशियलिटी सर्जरी का भी रोगी लाभ उठा सकेंगे। कोरोना काल में ओपीडी सेवाएं भी बंद रहीं। इसके बाद ओपीडी तो शुरू कर दी गईं लेकिन सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक शुरू नहीं हुई। सबसे पहले सर्जरी विभाग सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक चरणबद्ध तरीकेे से शुरू हुई है।
विज्ञापन


इसमेें लेजर सर्जरी होने लगी। इसके साथ ही बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए मोटापा रोगियों की सूची बन रही है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल का कहना है कि सर्जरी शुरू हो गई है, बहुत जल्द बैकलॉग खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक भी शुरू कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्ड फ्लू के मद्देनजर थोड़ा समय लग रहा है। हैलट में थायराइड सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक उप प्राचार्य और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि देखती हैं। लिवर क्लीनिक गैस्ट्रोइंटोलॉजिस्ट डॉ. विनय कुमार देखते हैं। गुर्दा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो जाने के बाद अब नेफ्रो सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed