फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Summer trains will run via Govindpuri

Kanpur News: गोविंदपुरी से होकर चलेंगी ग्रीष्मकालीन ट्रेनें

Sat, 16 May 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Summer trains will run via Govindpuri
कानपुर। गर्मियों में यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने छह जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें विशाखापट्नम, टाटानगर, आनंद विहार, रांची और हावड़ा के लिए चलाई जा रही हैं जो गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी। यात्री शनिवार से इन स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 08511/08512 विशाखापट्नम-दिल्ली विशेष ट्रेन विशाखापट्नम से 22 मई तो दिल्ली से 25 मई को चलेगी। एक जोड़ी और ट्रेन 08517/08518 विशाखापट्नम-नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह विशाखापट्नम से 22 मई तो दिल्ली से 25 मई को चलेगी। वहीं, 08183/84 टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल से टाटानगर से 23 मई शनिवार तो आनंद विहार से 25 मई सोमवार को चलेगी। इसके अलावा, 08639/40 रांची–दिल्ली स्पेशल में से रांची से 23 मई शनिवार तो दिल्ली से 25 मई सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन

08057/58 हावड़ा–नई दिल्ली में हावड़ा से 22 मई शुक्रवार तो नई दिल्ली से 25 मई सोमवार को चलेगी। वहीं, 03011/03012 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल में से हावड़ा से 22 मई शुक्रवार तो आनंद विहार टर्मिनल से 25 मई सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों का किराया भी ज्यादा
नियमित की अपेक्षा स्पेशल ट्रेनों का किराया भी अधिक होता है। ट्रेन की संरचना, दूरी के हिसाब से स्लीपर क्लास का किराया 15 से 30 प्रतिशत तक अधिक होता है। विशाखापट्नम से दिल्ली का नियमित ट्रेन का किराया स्लीपर में 845 तो स्पेशल में नौ सो रुपये, टाटानगर से दिल्ली का नियमित ट्रेन का किराया स्लीपर से 650 तो स्पेशल से 715 रुपये है। रांची से दिल्ली का नियमित ट्रेन का स्लीपर का किराया 635 तो स्पेशल से 780 रुपये है। हावड़ा से नई दिल्ली का किराया 840 तक तो स्पेशल से 945 के आसपास, हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल का नियमित ट्रेन से किराया 620 तो स्पेशल से 780 रुपये है।


साढ़े दस घंटे तक देरी से आई स्पेशल ट्रेनें
शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें साढ़े दस घंटे तक की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आईं। इनमें 04186 आसनसोल झांसी स्पेशल 10:30 घंटे, 03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल नौ, 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 05:30 घंटे, 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल चार, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल पांच, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल चार सहित अन्य ट्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आईं। इस वजह से करीब 635 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed