फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suited for the rock band, tie the songs Sama Pankaj Jeswani

जमेगा रॉक बैंड, गीतों से समा बांधेंगे पंकज जसवानी

Wed, 10 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suited for the rock band, tie the songs Sama Pankaj Jeswani
6 सिक्स पैक बैन्ड - फोटो : self
कानपुर। अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी और ‘भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ नई दिल्ली की ओर से 16 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में कैश प्राइज, प्रशस्ति पत्र दिया जाना है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का उद्घाटन विदेश राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह (रिटायर मेजर जनरल) करेंगे। उनके आने का कार्यक्रम तय हो गया है। मशहूर गायक पंकज जसवानी गीत गाएंगे। पंकज के कई एलबम आ चुके हैं। कैलाश भवन सभागार में रॉक बैंड की धूम भी रहेगी।  ‘भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ नई दिल्ली के ट्रस्टी संजय डालमिया और डॉ. जय मदान भी आएंगी।  इस तरह का कार्यक्रम शहर में पहली बार होगा।
विज्ञापन


ड्राइंग
देशभक्ति थीम पर ड्राइंग कंप्टीशन होगा। इसका विज्ञापन निकाला जा रहा है। 12 अगस्त तक प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी। कंप्टीशन जूनियर (कक्षा एक से छह) और सीनियर (कक्षा सात से 12) वर्ग में होगा। पहला पुरस्कार 3001 रुपये, दूसरा पुरस्कार 2001 रुपये और तीसरा पुरस्कार 1001 रुपये मिलेगा। सांत्वना पुरस्कार के रूप में आकर्षक उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस
देशभक्ति पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी। इसमें तीन साल से आठ साल की उम्र के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। इसमें बच्चों के माता-पिता और अभिभावक मोबाइल नंबर 9307911933 पर एसएमएस भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता 12 अगस्त को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में होगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड
12 अगस्त को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में माई सिटी हीरो को राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड और कैश प्राइज दिया जाएगा। यह सम्मान शहर, समाज के लिए अच्छा करने वालों को दिया जाता है। शास्त्री नगर के राजू सरदार ने एक महिला के साथ लूट की घटना का विरोध किया था और लुटेरों को पकड़ने के चक्कर में अपनी जान गवा दी थी। अवार्ड के आयोजन में प्रिंसिपल डॉ. अंगद सिंह का विशेष सहयोग है।  


स्लोगन लेखन
12 अगस्त तक लिख भेजिये देशभक्ति के रस में डूबा 25 शब्द का स्लोगन। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। इस स्लोगन को विज्ञापन के साथ अमर उजाला दफ्तर भेज दें। विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। पहला पुरस्कार 3001 रुपये, दूसरा पुरस्कार 2001 रुपये और तीसरा पुरस्कार 1001 रुपये होगा। 501 रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।



झांकी
15 अगस्त को यह झांकी मोतीझील कैंपस से निकलेगी। आर्य नगर, बेनाझाबर, हर्ष नगर, गुमटी, जरीब चौकी, सीसामऊ, फूलबाग, बिरहाना रोड और घंटाघर होकर रैली कानपुर साउथ में इंट्री मारेगी। जिला प्रशासन के सहयोग से निकलने वाली झांकी लंबा चक्कर लगाने के बाद अतुल माहेश्वरी मार्ग स्थित अमर उजाला दफ्तर फजलगंज पर समाप्त होगी। झांकी का पहला पुरस्कार 31 हजार, दूसरा पुरस्कार 21 हजार और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed