फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suicide of two friends Studied together left the world on the same day had each others name tattooed on hands

दो सहेलियों की खुदकुशी: एक साथ पढ़ीं…एक ही दिन छोड़ी दुनिया, अपने-अपने हाथ में गुदवा रखा था एक-दूसरे का नाम

Sat, 21 Dec 2024 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Dec 2024 06:18 AM IST
सार

Banda News: देहात कोतवाली क्षेत्र में दो सहेलियों के खुदकुशी करने के मामले से सनसनी मची हुई है। गायत्री और पुष्पा घनिष्ठ सहेलियां बताईं गई हैं। अटूट लगाव के चलते एक की खुदकुशी करने पर दूसरी ने भी जान दी है। यह बात दोनों युवतियों के परिजनों ने बताई है। पड़ोस के लोगों से भी बातचीत में यही सामने आया है।

विज्ञापन
Suicide of two friends Studied together left the world on the same day had each others name tattooed on hands
दो सहेलियों की खुदकुशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में गर्म कपड़े दिलाने की जिद पूरी न होने पर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाली सहेली को हुई तो उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी। अगल-बगल मकानों में दो युवतियों की खुदकुशी से हलचल मई गई। दोनों युवतियां अनुसूचित जाति की हैं।

विज्ञापन

देहात कोतवाली के जारी गांव की गायत्री देवी वर्मा (19) ने शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे घर की अटारी में रस्सी फंदा लगा लिया। छोटी बहन प्रियंका ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसने अटारी में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी थी।

विज्ञापन

जिद पूरी न होने पर खुदकुशी कर ली
पिता देवराज वर्मा ने बताया कि दो दिन से गायत्री कपड़े दिलाने की जिद कर रही थी। जिद पूरी न होने पर उसने खुदकुशी कर ली। गायत्री तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। उधर, देवराज वर्मा के बगल स्थित घर में रहने वाली पुष्पा प्रजापति (18) ने सुबह 11 बजे मकान के बयाले से दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

Suicide of two friends Studied together left the world on the same day had each others name tattooed on hands
दो सहेलियों की खुदकुशी - फोटो : amar ujala

गायत्री और पुष्पा घनिष्ठ सहेलियां थीं
पिता छोटेलाल प्रजापति ने उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के समय मां सुइया व अन्य भाई-बहन पड़ोस में हुई गमी में शामिल होने गए थे। पिता छोटेलाल प्रजापति ने बताया कि गायत्री और पुष्पा घनिष्ठ सहेलियां थीं। दोनों ने कक्षा आठ तक गांव के स्कूल में पढ़ने के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। बेटी ने सहेली की खुदकुशी के सदमे में जान दी है। पुष्पा तीन बहनों और तीन भाइयों में तीसरे नंबर की थी।

विज्ञापन

गायत्री और पुष्पा घनिष्ठ सहेलियां बताईं गई हैं। अटूट लगाव के चलते एक की खुदकुशी करने पर दूसरी ने भी जान दी है। यह बात दोनों युवतियों के परिजनों ने बताई है। पड़ोस के लोगों से भी बातचीत में यही सामने आया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।  -आनंद कुमार, देहात कोतवाली प्रभारी बांदा

Suicide of two friends Studied together left the world on the same day had each others name tattooed on hands
दो सहेलियों की खुदकुशी - फोटो : amar ujala

एक साथ पढ़ीं, एक ही दिन छोड़ी दुनिया
दोस्ती ऐसी अटूट कि एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकतीं थीं। बचपन से अब तक एक साथ गांव के स्कूल में पढ़ीं और बढ़ीं। कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद दोनों ने एक साथ पढ़ाई छोड़ दी। घर में रहकर घरेलू काम करतीं थीं। एक साथ खाना-पीना और उठना बैठना भी था।

उनकी दोस्ती को मानते थे सभी
दोनों सहेलियों ने एक-दूसरे का नाम भी अपने-अपने हाथ में गुदवा रखा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में अलग-बगल घर होने की वजह से दोनों के माता-पिता समेत आस-पड़ोस के लोग भी उनकी दोस्ती को मानते थे।

Suicide of two friends Studied together left the world on the same day had each others name tattooed on hands
दो सहेलियों की खुदकुशी - फोटो : amar ujala

घंटों बैठकर आपस में बात करती थीं दोनों
दोनों के बीच अटूट प्रेम होने की वजह से दूसरी युवती यह सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी, ऐसी चर्चा पूरे गांव में है। गायत्री की मौत की खबर जब पुष्पा को लगी तो वह चुप हो गई थी। सुबह से किसी से कुछ बोली भी नहीं थी। दोनों के परिजनों की मानें तो दोनों सहेलियां घंटों बैठकर आपस में बात करती थीं।

दोनों के पिता भी नहीं कर सके इन्कार
हंसी मजाक भी करतीं थीं। गायत्री के पिता देवराज वर्मा और पुष्पा के पिता छोटेलाल प्रजापति भी इस बात से इनकार नहीं कर रहे कि दोनों के बीच अटूट प्रेम था। इसके चलते ही एक सहेली के फंदा लगाने के कुछ घंटे बाद दूसरी ने भी खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed