Etawah Live Suicide: सोशल मीडिया पर लाइव आकर किया सुसाइड, निजी कंपनी में नौकरी करता था युवक, जानें पूरा मामला
Etawah News: भरथना थाना क्षेत्र के एक युवक ने गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगभग तीन मिनट का है। वीडियो देखकर परिजन बेसुध हो गए।
विस्तार
इटावा जिले में भरथना कोतवाली का युवक गुरुग्राम में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे रमायन गांव के युवक ने सोशल साइट पर लाइव आकर फंदा लगा लिया। करीब तीन मिनट के वीडियो में वह देखते ही देखते फंदे पर झूल गया। सूचना पर परिजनों में खलबली मच गई।
परिजन गुरुग्राम बेटे का शव लेने गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के रमायन गांव निवासी आनंद प्रकाश शाक्य का बेटा अश्वनी उर्फ मोंटी (20) पिछले कुछ माह से गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। सोमवार शाम को परिजनों को किसी ने जानकारी दी कि उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर जान दे दी।
इससे परिजनों ने खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगभग तीन मिनट का है। इसमें युवक कमरे में हैं बोतल में लेकर कुछ पी रहा है। वह बहुत दुखी है। कुछ ही मिनट में देखते ही देखते बिना कुछ बोले पंखे पर बनाए गए फंदे पर लटक गया। वीडियो देखकर परिजन बेसुध हो गए।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद परिजन गुरूग्राम रवाना हो गए। परिवारीजनों को घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। घटना से मां रूपरेखा, दो भाई राहुल, शशांक और बहन राखी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रात तक परिजन शव लेकर गांव नहीं लौटे थे। देर रात तक उनके गांव पहुंचने की संभावना थी।