{"_id":"6ae8f43cdf2bca7b070d900a","slug":"sugar-center-to-be-built-in-africa-using-citys-design-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1702174-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अफ्रीका में बनेगा शहर की बताई डिजाइन से शुगर केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अफ्रीका में बनेगा शहर की बताई डिजाइन से शुगर केंद्र
विज्ञापन
कानपुर। मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में इंटीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स की स्थापना में एनएसआई के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन तकनीकी और पेशेवर सहायता प्रदान करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य कांगो की घरेलू चीनी जरूरतों को पूरा करने के साथ पड़ोसी मध्य अफ्रीकी देशों के बाजारों की मांग को भी पूरा करना है।
प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 2500 टन प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता वाली चीनी मिल स्थापित करने की योजना है। इसमें अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर उसे राष्ट्रीय बिजली ग्रिड में भेजने की सुविधा भी होगी। दूसरे चरण में मिल की पेराई क्षमता बढ़ाकर 3500 टन प्रतिदिन की जाएगी। इथेनॉल उत्पादन की सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से भारतीय चीनी मशीनरी निर्माताओं, इंजीनियरिंग कंपनियों और तकनीकी पेशेवरों के लिए नए अवसर खुलेंगे। मशीनरी व उपकरणों के निर्यात के अलावा विशेषज्ञ इंजीनियरिंग, तकनीक हस्तांतरण, कमीशनिंग, प्रशिक्षण और परिचालन प्रबंधन में भी योगदान दे सकेंगे।