{"_id":"5ac86d004f1c1bcf618b5d68","slug":"sudden-change-of-weather-affects-crops-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश और आंधी-तूफान से एक चौथाई फसलें प्रभावित, आम के पेड़ों का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश और आंधी-तूफान से एक चौथाई फसलें प्रभावित, आम के पेड़ों का हुआ ये हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
आम की फसलें चौपट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के तमाम इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान से एक चौथाई फसलें चौपट हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा असर आम पर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं की वजह से ऐसा हुआ है। दिन में तेज धूप के बाद रात में मौसम एकदम से बदल गया। अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे। दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार रात तेज बारिश और आंधी से उमस गायब हो गई लेकिन, कानपुर समेत आसपास के तमाम जिलों में बिजली गुल हो गई। रात करीब 12 बजे से मौसम ने करवट लेनी शुरू की और 1 बजते-बजते बूंदा-बांदी तेज बारिश में बदल गई।आंधी चलने पर फाल्ट की आशंका से कानपुर केस्को ने कई फीडरों को बंद कर दिया। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे उलटफेर आते रहेंगे। इससे फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।राजस्थान और इससे सटे उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बन रहा है।
विज्ञापन
Sudden change of weather affects crops in #Kanpur. Farmers say 'After yesterday's dust storm, more than one-fourth of the mango crop has got ruined.' pic.twitter.com/tNAyW3haT8
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2018विज्ञापन
इस वजह से करवट ले रहा मौसम
बारिश से फसलें प्रभावित
मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की दिशा लगातार बदलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से चक्रवाती मौसम का असर उ.प्र. पर पूरी तरह से आ गया है। इसकी वजह से मौसम करवट ले रहा है। दो दिन से रात में सुहानी हवाएं चल रही थीं।तड़के लोगों को ऐसा अहसास होता था मानो वे कानपुर नहीं, देहरादून की हसीन वादियों में रह रहे हों। शुक्रवार रात करीब 12 बजे से मौसम बदलना शुरू हुआ। पहले तेज हवाएं चलीं, बूंदा-बादी शुरू हुई और फिर जैसे-जैसे हवाओं की रफ्तार बढ़ती गई, बूंदों ने भी जोर दिखाना शुरू कर दिया। कानपुर बिल्हौर के मकरंद निवादा गांव में पेड़ के नीचे सो रहे एक वृद्ध की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।