फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Success Cricket Club, Home Furnish, V Rising, Banshiwala and James XI win.

Kanpur News: सक्सेस क्रिकेट क्लब, होम फर्निश, वी राइजिंग, बंशीवाला व जेम्स इलेवन जीते

Mon, 19 Jan 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Success Cricket Club, Home Furnish, V Rising, Banshiwala and James XI win.
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रविवार को पांच मैच हुए। इसमें सक्सेस क्रिकेट क्लब, जेम्स इलेवन, होम फर्निश, बंशीवाला इलेवन जीते। वहीं दो मैचों में विरोधी टीमों के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर के आधार पर कानपुर वाइकिंग्स और जीटीबी लीजेंड्स को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए पहले मैच में सक्सेस क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 184 रन बनाए। वहीं कानपुर शमशेर्स की पूरी टीम 25 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन पर आउट हो गई। सक्सेस क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच दानिश को चुना गया। एनके क्रिकेट मैदान पर हुए दूसरे मैच में ईस्टन वॉरियर्स की टीम 24.1 ओवर में 109 रन बना सकी। वहीं वी राइजिंग टीम ने 16.1 ओवर में चार विकेट पर 112 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच फातिर बने।
विज्ञापन


जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए तीसरे मैच में जेम्स इलेवन ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 204 रन बनाए। वहीं जीटीबी लीजेंड्स की पूरी टीम 28.2 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई। जेम्स इलेवन ने 11 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच राघवेंद्र को चुना गया। इसी मैदान पर हुए चौथे मैच में कानपुर सुपर जाइंट्स की पूरी टीम 22.1 ओवर में 84 रन ही बना सकी। वहीं होम फर्निश ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 85 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अमन तिवारी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंटोरा पब्लिक स्कूल मैदान पर हुए पांचवें मैच में बंशीवाला इलेवन ने 30 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए। वहीं कानपुर पैंथर्स की पूरी टीम 23.2 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। बंशीवाला इलेवन ने मैच 30 रन से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अभिनव टंडन रहे। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर होने वाले छठे मैच में जेएमडी इलेवन के नहीं पहुंचने पर कानपुर वाइकिंग्स को और जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर होने वाले सातवें मैच में कानपुर लीजेंड्स के न आने पर जीटीबी लीजेंड्स को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed